PM Kisan 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। सबकुछ ठीक रहा तो कल यानी शुक्रवार 24 फरवरी 2023 को देश के करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर हो सकता है। खबरों के मुताबिक 24 फरवरी प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से इसको लेकर अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। अगर ऐसा होता है तो सरकार की तरफ से कियानों का होली का ये बड़ा तोहफा होगा।
24 फरवरी को जारी होगी 13वीं किस्त !
इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 24 फरवरी को ही योजना की 13वीं किस्त जारी की जा सकती है। दरअसल चार साल पहले 2019 में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) को 24 फरवरी को ही लॉन्च किया गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि इस साल भी 24 फरवरी को ही इस योजना की 13वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अबतक इसको लेकर कोई सरकारी यानी अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इससे पहले 17 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त के तहत 16,000 करोड़ रुपये की जारी की थी। इस राशि को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था।
ये है सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना
इस योजना के लोकर पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’
दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। इस हिसाब से होली से पहले लाभार्थी किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।
13वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी है जरूरी
आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
6 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
9 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
10 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
11 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
15 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
16 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines