PM Kisan FPO Yojana: किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र सरकार लगातार एक के बाद एक कई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में मोदी सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए किसानों को 15 लाख रुपये दे रही है।
इस योजना का नाम है पीएम किसान एफपीओ स्कीम (PM Kisan FPO Scheme)। इस योजना का मकसद किसानों को उनकी फसलों को मौसम की मार से बचाने और बाजार तक पहुंचाने के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना है।
इस योजना के तहत केंद्र सरकार 11 किसानों के समूह यानी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO/FPC) को खेती और किसानी से संबंधित बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 11 किसानों को मिल कर एक संगठन या कंपनी गठित (FPO) करनी होती है। एफपीओ किसानों और उत्पादकों का एकीकृत संगठन है जो देश के अन्नदाताओं के लिए काम करता है।
इसमें कम से कम 11 किसानों का होना अनिवार्य है।
सरकार का ये है लक्ष्य
- केंद्र सरकार ने कृषि उत्पादकों की आर्थिक विकास, भलाई और प्रोत्साहना के लिए 2023-24 तक 10,000 एफपीओ का गठन किया है। इसका मकसद किसानों की उत्पादकता को बढ़ाने और उचित रिटर्न दिलाना है।
- इन नए एफपीओ के जरिए सरकार 5 साल तक के लिए हैंड होल्डिंग और आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके तरह सरकार का मकसद कृषि उद्यमिता के तहत कौशल विकास कर किसानों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना भी है।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.enam.gov.in) पर जाना होगा। वहां जाने के बाद, एफपीओ (किसान सहकारी समूह) ऑप्शन का पेज खुलेगा, जिस पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करके लोग नए पेज पर पहुंच सकते हैं। इस पेज पर सभी जानकारियां भरकर लोग इस योजना का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। इससे किसानों को उत्पादकता बढ़ाने और बाजार से उचित रिटर्न प्राप्त करने में मदद मिलेगी और इससे कृषि उद्यमिता कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
50 mins agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
1 hr agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
3 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
4 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
4 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
5 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
7 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
8 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
9 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines