PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना एक बहुत बड़ा सहारा है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद 2000 रुपये की तीन किश्तों में सीधे उनके बैंक खाते (DBT) में दी जाती है. अब तक सरकार कुल 23 किश्ते जारी कर चुकी है. 20 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से 23वीं किश्त का पैसा भी ट्रांसफर करना शुरू किया था.
आइए जानते हैं कि अगली किश्त का पैसा किसानों के खाते में कब तक आ सकता है और इसका लाभ पाने के लिए कौन-कौन से काम करना जरूरी हैं.
कब आ सकती है PM किसान की अगली किश्त?
पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में 2000 रुपये की किश्त जारी की जाती है. यह किश्तें अमूमन तीन चक्रों में आती हैं:
अप्रैल से जुलाई
अगस्त से नवंबर
दिसंबर से मार्च
नियम के मुताबिक, 24वीं किश्त या राशि अक्टूबर 2026 तक किसानों के बैंक खातों में आने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किसी पक्की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?
पीएम किसान योजना का फायदा पाने के लिए किसान को इन शर्तों को पूरा करना होगा:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए.
- उसके नाम पर खेती योग्य जमीन (Cultivable Land) होनी चाहिए.
- वह छोटा या सीमांत (Small & Marginal) किसान होना चाहिए.
- किसान किसी संस्थागत भूमि का मालिक (Institutional Landholder) न हो.
- किसान आयकर (Income Tax) न भरता हो.
- 10000 से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त व्यक्ति इसके पात्र नहीं हैं.
e-KYC कराना है बेहद जरूरी
अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो आपकी किश्त अटक सकती है. आप घर बैठे PM Kisan पोर्टल पर जाकर आधार OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं. अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) जाकर फिंगरप्रिंट के जरिए e-KYC करवा सकते हैं.
बेनेफिशियरी स्टेटस ऐसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दाईं ओर दिए गए Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें.
- अब Get Data पर क्लिक करें. आपका स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा.
गांव की बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: ‘Beneficiary List’ वाले टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव चुनें.
स्टेप 4: ‘Get Report’ पर क्लिक करते ही आपके गांव की पूरी लिस्ट खुल जाएगी.
किसी भी समस्या या सवाल के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
18 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines