PM Kisan 23rd Instalment Today: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आज 4 बजे होगी जारी, पीएम मोदी बंगाल से ट्रांसफर करेंगे पैसा

इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल पात्र किसानों को 6000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। आज जारी होने वाली 23वीं किस्त के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाएंगे।

pm modi (31)

पीएम मोदी आज शाम 4 बजे पीएम क‍िसान समृद्ध‍ि योजना की 23वीं क‍िस्‍त जारी करेंगे

देश के करोड़ों किसानों के लिए आज शनिवार का दिन बेहद खास और खुशखबरी लेकर आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की बहुप्रतीक्षित 23वीं किस्त आज जारी होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर ठीक 4:00 बजे देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे पैसे ट्रांसफर करेंगे।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी रिमोट का बटन दबाकर देश भर के लाभार्थियों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि भेजेंगे।

विज्ञापन

खाते में आएंगे 2000 रुपये ; इस बार क्यों है खास?

इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल पात्र किसानों को 6000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। आज जारी होने वाली 23वीं किस्त के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाएंगे। पश्चिम बंगाल में चल रही राजनीतिक हलचलों और विधानसभा चुनावों के बीच हुगली से इस किस्त का जारी होना बेहद अहम माना जा रहा है। इसका सीधा लाभ देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के लाखों किसान परिवारों को भी मिलेगा।

विज्ञापन

किस्त का पैसा न मिले तो क्या करें?
अगर आज शाम तक आपके खाते में 2000 रुपये का मैसेज नहीं आता है, तो तुरंत ये काम करें:

स्टेटस चेक करें: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक करें कि आपकी किस्त का स्टेटस क्या दिखा रहा है।

विज्ञापन

ई-केवाईसी (e-KYC): ध्यान रखें कि जिन किसानों ने अपनी e-KYC या बैंक खाते को आधार से लिंक (NPCI मैपिंग) नहीं कराया है, उनकी किस्त रुक सकती है।

हेल्पलाइन नंबर: किसी भी समस्या या शिकायत के लिए सरकार के आधिकारिक टोल-फ्री नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ