PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त (फरवरी-मार्च 2026) का समय नजदीक आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स और बजट 2026 के संकेतों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी फरवरी के आखिरी हफ्ते 20 से 28 फरवरी के बीच बटन दबाकर देश के करोड़ों किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि सरकार ने उन किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है जिनका वेरिफिकेशन अधूरा है. अगर आपने अगले 48 घंटों में ये 3 जरूरी काम पूरे नहीं किए, तो आपके 2000 अटक सकते हैं:
e-KYC है सबसे जरूरी
सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के अब एक भी रुपया ट्रांसफर नहीं किया जाएगा. आप खुद pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर e-KYC विकल्प के जरिए आधार नंबर डालकर OTP से इसे पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा आप पास के CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए भी इसे अपडेट करा सकते हैं.
फार्मर आईडी का नया नियम
इस साल से कई राज्यों खासकर यूपी और बिहार में डिजिटल फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है. यह आईडी आपके भूमि रिकॉर्ड को सीधे आधार से जोड़ती है. कई जिलों में 6 फरवरी 2026 तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. अगर आपकी जमीन का वेरिफिकेशन (Land Seeding) ‘No’ दिखा रहा है, तो आपकी किस्त रुक जाएगी.
आधार और बैंक खाता लिंकिंग
आपका बैंक खाता Aadhaar Seeded और DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए इनेबल होना चाहिए. अगर आपके बैंक ने हाल ही में केवाईसी मांगी थी और आपने नहीं दी, तो सरकार की ओर से भेजा गया पैसा बैंक रिजेक्ट कर देगा.
4 Feb Gold Silver Price LIVE: बाजार खुलते ही चढ़ा सोने चांदी का भाव, चेक करें आज का रेट
स्टेप बाय स्टेप ऐसे चेक करें अपना स्टेटस?
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
Eligibility Status में देखें कि इन तीनों पर हरा टिक (✓) है या नहीं.
e-KYC: YES
Land Seeding: YES
Aadhaar Bank Account Seeding: YES
Farmer ID कैसे बनवाएं ?
पीएम किसान योजना के तहत अब फार्मर आईडी (Farmer ID) या ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य कर दी गई है. यह एक तरह का डिजिटल पहचान पत्र है जो आपके आधार और जमीन के रिकॉर्ड (खतौनी) को जोड़ता है. 22वीं किस्त पाने के लिए यह आईडी बनवाना अब बहुत जरूरी है.
स्टेप-बाय-स्टेप जानें ऑनलाइन आईडी बनवाने का तरीका
आप अपने राज्य के AgriStack पोर्टल या पीएम किसान की वेबसाइट के जरिए इसे बना सकते हैं:
- उत्तर प्रदेश के लिए upfr.agristack.gov.in पर जाएं. अन्य राज्यों के लिए उनके संबंधित AgriStack पोर्टल हैं.
- ‘Create New User’ पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें.
- आपके आधार से लिंक मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें.
- लॉगिन करने के बाद ‘Fetch Land Detail’ पर क्लिक करें. आपका खसरा/खतौनी नंबर डालने पर आपकी जमीन का सारा ब्योरा (Area, Survey No.) अपने आप दिखने लगेगा.
- अपनी फोटो और राशन कार्ड/फैमिली आईडी की जानकारी भरकर ‘e-Sign’ (आधार ओटीपी के जरिए) करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
जरूरी दस्तावेज
आईडी बनवाने के लिए आपके पास ये चीजें तैयार होनी चाहिए:
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है)
- जमीन के कागज (खतौनी/जमीन की रजिस्ट्री आईडी)
- बैंक पासबुक (जो आधार से लिंक हो)
- राशन कार्ड या फैमिली आईडी
अगर ऑनलाइन न हो पाए तो ऑफलाइन तरीका जान लें
अगर आप खुद ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप इन 2 जगहों पर जा सकते हैं. अपने पास के सीएससी सेंटर पर आधार और खतौनी लेकर जाएं, वे मामूली फीस लेकर आपकी फार्मर आईडी बना देंगे. इसके अलावा आप अपने ब्लॉक के कृषि विभाग कार्यालय या लेखपाल (Patwari) से संपर्क कर सकते हैं, वे भी वेरिफिकेशन में आपकी मदद करेंगे.
फार्मर आईडी के 3 बड़े फायदे:
बिना रुकावट किस्त: 22वीं और आने वाली सभी किस्तें सीधे खाते में आएंगी.
खाद-बीज पर सब्सिडी: सरकारी केंद्रों से सस्ता बीज और खाद लेने में आसानी होगी.
फसल बीमा और लोन: केसीसी (KCC) या फसल बीमा क्लेम के लिए बार-बार कागज नहीं देने पड़ेंगे.
संबंधित खबरें
20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
14 mins agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 hr agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
5 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
7 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
7 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
8 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
9 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines