भारत भर के हजारों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछली किस्त कुछ महीने पहले दी गई थी. इसके बाद अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. जिससे आगामी कृषि सीजन से पहले उन्हें कुछ राहत मिल सके.
PM किसान योजना क्या है?
भारत सरकार की PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे भेजी जाती है. इस योजना का मकसद बीज, उर्वरक, उपकरण और अन्य जरूरतों के लिए किसानों की मदद करना है.
यह भी पढ़ें : किसानों से धोखाधड़ी की तो खैर नहीं! घटिया बीज बेचा तो होगी 3 साल की जेल और 30 लाख का जुर्माना
22वीं किस्त कब आएगी?
अब तक PM किसान योजना के तहत 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 को दी गई थी. हर चार महीने में इस योजना के तहत 2000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं. इस पैटर्न के आधार पर, 22वीं किस्त फरवरी 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 फरवरी के आसपास किस्त ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
कैसे चेक करें किस्त का स्टेट्स?
किसान इन स्टेप्स के जरिए अपनी किस्त का स्टेट्स आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
- pmkisan.gov.in पर जाएं.
- ‘Farmers Corner’ के तहत ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें.
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
- OTP डालकर वैरिफाई करें.
- फिर आपकी स्क्रीन पर पेमेंट स्टेट्स, FTO स्टेटस और बैंक डिटेल देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या इस बार बजट में बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि, फरवरी में कितनी आएगी किस्त
किस्त ना आने पर क्या करें?
अक्सर तकनीकी या दस्तावेजों की कमी के वजह से किस्त में देरी हो जाती है. बैंक खाते से आधार लिंक न होना, स्टेट लेवल पर अप्रूवल पेंडिंग, गलत बैंक डिटेल या अधूरा e-KYC की वजह से किस्त रुक सकती है. इसके करेक्शन के बाद आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह के भीतर समस्या हल हो जाती है.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
3 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
6 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
7 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
8 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
11 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
12 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
13 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines