PM Kisan 22nd Installment : अगले महीने की इस तारीख को आ सकती है PM किसान योजना की 22वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेट्स

अब तक PM किसान योजना के तहत 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 को दी गई थी. हर चार महीने में इस योजना के तहत 2000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं.

KISAN.jpg

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त फरवरी महीने में आएगी.

भारत भर के हजारों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत अगली किस्‍त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछली किस्त कुछ महीने पहले दी गई थी. इसके बाद अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. जिससे आगामी कृषि सीजन से पहले उन्हें कुछ राहत मिल सके.

विज्ञापन

PM किसान योजना क्या है?

भारत सरकार की PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे भेजी जाती है. इस योजना का मकसद बीज, उर्वरक, उपकरण और अन्य जरूरतों के लिए किसानों की मदद करना है.

विज्ञापन

22वीं किस्त कब आएगी?

अब तक PM किसान योजना के तहत 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 को दी गई थी. हर चार महीने में इस योजना के तहत 2000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं. इस पैटर्न के आधार पर, 22वीं किस्त फरवरी 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 फरवरी के आसपास किस्त ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

कैसे चेक करें किस्त का स्टेट्स?

किसान इन स्टेप्स के जरिए अपनी किस्त का स्टेट्स आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

  • pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • ‘Farmers Corner’ के तहत ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें.
  • आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
  • OTP डालकर वैरिफाई करें.
  • फिर आपकी स्क्रीन पर पेमेंट स्टेट्स, FTO स्टेटस और बैंक डिटेल देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्‍या इस बार बजट में बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि, फरवरी में क‍ितनी आएगी क‍िस्‍त

विज्ञापन

किस्त ना आने पर क्या करें?

अक्सर तकनीकी या दस्तावेजों की कमी के वजह से किस्त में देरी हो जाती है. बैंक खाते से आधार लिंक न होना, स्टेट लेवल पर अप्रूवल पेंडिंग, गलत बैंक डिटेल या अधूरा e-KYC की वजह से किस्त रुक सकती है. इसके करेक्शन के बाद आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह के भीतर समस्या हल हो जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ