हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Kisan 21st Installment Released: पीएम मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, पैसा पहुंचा या नहीं, चेक करें

pmkisan.gov.in, PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Status : पीएम मोदी अभी कोयंबटूर में मौजूद हैं और वहीं से पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की

विज्ञापन

Live Updates

16:34 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Live: फोन बैंक‍िंग

अगर आप बैंक नहीं जा पा रहे हैं तो अपने फोन बैंकिंग की मदद से भी अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं.

16:21 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Live: खाते में पैसा आया या नहीं कैसे पता करें

आप मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर या पासबुक अपडेट करा कर ये पता कर सकते हैं खाते मे पैसे आए हैं या नहीं

16:01 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan Yojana 21st Installment: ज‍िन क‍िसानों को क‍िस्‍त नहीं म‍िली, वो क्‍या करें

जरूरत पड़ने पर किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं.

15:59 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan: कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन

क‍िस्‍त जारी करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया.

15:54 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan 21st Installment: 18000 रुपये का व‍ितरण

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत 9 करोड़ से ज्‍यादा क‍िसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये का पैसा ट्रांसफर क‍िया गया है.

15:49 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan Update: क‍ितने क‍िसानों को म‍िला 21वीं किस्त का लाभ

पीएम किसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की 21वीं क‍िस्‍त का लाभ करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों को हुआ है.

15:47 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan 21st Installment Status Live: इस बार 7 लाख से ज्यादा किसान लिस्ट से बाहर

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan Yojana 21st installment) की फाइनल लिस्ट से करीब 7 लाख से ज्यादा क‍िसान बाहर हो गए हैं. क्योंकि वो इस योजना के ल‍िए अयोग्य साब‍ित हो गए हैं.

15:43 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan 21st Installment Status Live: पीएम ने जारी की क‍िस्‍त

भारत में क‍िसानों क‍े ल‍िए पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम क‍िसान योजना के तहत 21वीं क‍िस्‍त जारी कर दी है.

15:36 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan 21st Installment Status Live: साल में 6000 रुपये

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत सरकार हर साल 6000 रुपये क‍िसानों को देती है. सरकार ये रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में देती है.

15:32 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan 21st Installment Status Live: क‍िसानों के ल‍िए हेल्‍पलाइन

जरूरत पड़ने पर किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं.

15:31 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan 21st Installment Status Live: इन क‍िसानों को नहीं म‍िलेगी क‍िस्‍त

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. जिन किसानों ने अभी तक अपनी जमीन का सत्यापन पूरा नहीं किया है, उन्हें किस्त से वंच‍ित रहना पड़ सकता है.

15:29 (IST) 19 Nov 2025

PM Kisan 21st Installment Status Live: क‍िसानों को इंतजार

क‍िसानों को अपनी 21वीं क‍िस्‍त का इंतजार है. क‍िस्‍त दोपहर डेढ़ बजे ही जारी होने वाली थी, लेक‍िन इसमें देर हो रही है

pmkisan.gov.in, PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Status Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त जारी कर दी है. पीएम मोदी ने कोयंबटूर के दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 से ही 21वीं क‍िस्‍त जारी की है.

9 करोड़ किसानों को किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुडे 9 करोड़ क‍िसानों के ल‍िए 21वीं क‍िस्‍त जारी की है. किसानों के बैंक खाते में ये किस्त डीबीटी के जर‍िए भेजी गई है. यानी क‍िसानों के डायरेक्‍ट खाते में राश‍ि पहुंची है.

क‍िसानों को करना पड़ा इंतजार
बता दें क‍ि पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त दोपहर डेढ़ बजे जारी होने वाली थी, लेक‍िन क‍िसानों को कुछ देर और इंतजार करना पड़ा.

विज्ञापन

इन क‍िसानों को नहीं म‍िल पाई क‍िस्‍त की राश‍ि
हालांक‍ि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होने वाली, लेक‍िन अब भी कुछ क‍िसान इस क‍िस्‍त की राश‍ि से वंच‍ित रह गए. दरअसल, ज‍िन क‍िसानों ने अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है या जो अपात्र हो गए हैं, उनके नाम लाभार्थी के नाम ल‍िस्‍ट से हटा द‍िए गए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola