pmkisan.gov.in, PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Status Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है. पीएम मोदी ने कोयंबटूर के दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 से ही 21वीं किस्त जारी की है.
9 करोड़ किसानों को किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुडे 9 करोड़ किसानों के लिए 21वीं किस्त जारी की है. किसानों के बैंक खाते में ये किस्त डीबीटी के जरिए भेजी गई है. यानी किसानों के डायरेक्ट खाते में राशि पहुंची है.
किसानों को करना पड़ा इंतजार
बता दें कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त दोपहर डेढ़ बजे जारी होने वाली थी, लेकिन किसानों को कुछ देर और इंतजार करना पड़ा.
इन किसानों को नहीं मिल पाई किस्त की राशि
हालांकि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होने वाली, लेकिन अब भी कुछ किसान इस किस्त की राशि से वंचित रह गए. दरअसल, जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है या जो अपात्र हो गए हैं, उनके नाम लाभार्थी के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं.