PM Kisan 17th installment: केंद्रीय सरकार द्वारा जनता के लाभ के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में हमारे किसान भाइयों के लिए सरकार PM Kisan Samman Nidhi Yojana चला रही है। हर साल कई किसान इस योजना के लिए अप्लाई करते हैं लेकिन कई किसानों की एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है। जानें वे कारण जिनसे कैंसिल कर दिया जाता है आवेदन।
क्या है PM Kisan Samman Nidhi योजना?
इसमें सरकार इस योजना के लिए पात्र किसानों और उनके परिवारों को किसानी से जुड़ी चीजों की खरीद के लिए पैसा मुहैया करवाती है। इसके साथ-साथ घरेलु सामान की खरीद के लिए भी पैसा मिलेगा। यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा 24 फरवरी, 2019 को लॉन्च की गई थी।
यह भी पढ़ें: रिचार्ज से लेकर बिजली बिल भरना तक, सब महंगा! इन 2 बैंकों ने बढ़ाया चार्ज
पीएम किसान निधि योजना आवेदन रिजेक्ट होने के कारण
- गलत बैंक डिटेल्स डालना: कई बार आवेदन के समय बैंक से जुड़ी गलत डिटेल्स डालने की वजह से आपका आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है इसलिए यह जानकारी भरते समय अच्छे से क्रॉस चेक कर लें।
- एक्सक्लूजन केटेगरी में आना: अगर आप योजना के अंतर्गत नहीं आते या एक्सक्लूजन केटेगरी में आते हैं तो आपका आवेदन खारिज कर दिया जाएगा। ऐसे में सबसे पहले क्राइटेरिया चेक कर लें।
- आधार से बैंक अकाउंट न लिंक होना: अगर आवेदक का आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो ऐसे में एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी जाती है।
- एज लिमिट: अगर अप्लाई करने वाले की उम्र 18 साल से कम है तो उसके एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया जाता है।
- ई-केवाईसी न हो: अगर आवेदक ने ई-केवाईसी नहीं करवाई तो वह इस योजना के लिए रिजेक्ट हो जाएगा और लाभ नहीं उठा पाएगा।
आपको बता दें कि इस योजना के जरिए लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह मदद उन्हें तीन किस्तों में मिलती है। इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करवानी होगी। अब किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: फोन से बुक होगी जनरल टिकट पर पूरी करनी होगी यह शर्त, एक ऐप कर देगा सारे काम
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 hr ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
4 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
5 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
7 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
7 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
7 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
8 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
9 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines