PM Kisan 16th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त का इंतजार आज खत्म हो गया है। बुधवार को किसानों के अकाउंट में 16वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। इस राशि को डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में पहुंचाया गया है। पीएम मोदी ने 16वीं किस्त महाराष्ट्र के यवतमाल से जारी की। पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने यवतमाल जिले में होने वाले कार्यक्रम में 9 करोड़ पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में 21000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की।
क्या है पीएम किसान योजना?
देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में जारी किए जाते हैं। योजना की अब तक 15 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिनकी राशि 2.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
यह भी पढ़ें: FD सही या Gold Purchase Scheme? किसमें इन्वेस्ट करने से है फायदा?
पीएम किसान लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
अगर आप भी इस योजना से जुड़े हुए हैं और ये जानना चाहते हैं कि कैसे लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस जानते हैं…
- इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद बेनेफिशरी स्टेटस पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें और कैप्चा कोड फिल करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट दिखेगी। अब यहां अपना नाम सर्च करें।
यह भी पढ़ें: Fixed Deposit पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले 6 Bank
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार ने लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी और जमीन की रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि पीएम किसान सम्मान योजना की 16वीं किस्त केवल उन्हीं किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी जिन्होंने ई-केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन कराया है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
17 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines