PM Kisan 16th Installment: 16वीं किस्त का है इंतजार? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

PM Kisan 16th Installment: क्या आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं? तो आइए जानते हैं कि कैसे किस्त का अपडेट स्टेटस चेक किया जा सकता है।

PM Kisan 16th Installment date

PM Kisan 16th Installment

विज्ञापन

अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ उठाते हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब तक 16वीं किस्त के पैसे आएंगे? तो आइए जानते हैं कि 16वीं पीएम किसान किस्त कब तक आएगी? कैसे अपनी किस्त का अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं? और किस्त न मिलने पर कैसे और कहां शिकायत कर सकते हैं?

विज्ञापन

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो जाहिर है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है? इसके बारे में जानते होंगे, लेकिन अगर फिर आप इस योजना से अनजान हैं तो आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आर्थिक मदद के लिए ये योजना उपलब्ध है। पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये हर तीसरे महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के साथ दिए जाते हैं।

कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त?

देश भर के 11 करोड़ लाभार्थी किसान हैं जो पीएम किसान योजना का फायदा उठाते हैं। लोगों तक 15वीं किस्त पहुंच चुकी है, लेकिन 16वीं किस्त के पैसे आने बाकी हैं। हालांकि, 16वीं किस्त को कब तक लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
PM Kisan 16th Installment date

प्रधानमंत्री किसान योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी के आखिरी दिन तक या मार्च महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।

विज्ञापन

पीएम किसान की 16वीं किस्त स्टेट कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ऑफिशियल वेबसाइट (PM Kisan) पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन को चुनना होगा।
  3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फोन नंबर दर्ज करना होगा।
  4. इसके बाद बॉक्स में कैप्चा कोड को एंटर कर दें।
  5. अब सबमिट बटन पर टैप करें और फिर आपको अपना स्टेट्स शो हो जाएगा।
  6. यहां से आप देख सकेंगे कि आप योजना के लिए एलिजिबल है या नहीं।
  7. आप नीचे दिख रहे यस और नो से पता कर पाएंगे की योजना के पात्र है या नहीं।

किस्त का लाभ पाने के लिए ये काम करवाना जरूरी

  1. किस्त का फायदा उठाने वालों के लिए जरूरी है कि वो अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें।
  2. अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को जरूर लिंक करा लें।
  3. आधार कार्ड से बैंक खाते को लिंक न करने पर आपकी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
  4. पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए भू-सत्यापन (Geo-Verification) करवाना जरूरी है। ऐसा न करवाने वालों के बैंक में किस्त के पैसे आने अटक सकते हैं।

ये भी पढ़ें- लेन-देन न करने पर बैंक खाते के सारे पैसे हो जाएंगे खाली, जानें नियम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ