हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Kisan 14th Installment: देशभर के 8.50 करोड़ किसानों की लगी 'लॉटरी', प्रधानमंत्री मोदी ने खाते में ट्रांसफर की 14वीं किस्त

विज्ञापन

PM Kisan 14th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 8.50 करोड़ से ज्यादा किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त (PM Kisan 14th Instalment) जारी कर दी है। पीएम मोदी ने इसके लिए 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। इसके साथ ही किसानों का लंबे असरे से पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है।

किसानों के खाते में आए 2000-2000 रुपये

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज एक दिन के राजस्थान के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधन किया। अपने इस रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि (PM Kisan 14th Installment) योजना के लाभार्थियों  के खाते में 14वीं किस्त का पैसा डीबीटी के जरिए से ट्रांसफर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 14वीं किस्त के तहत साढ़े आठ हजार के ज्यादा किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने ये राशि डीबीटी के माध्यम से देशभर के 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी।

धान की रोपाई में किसानों को होगा बड़ा फायदा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पहल से देशभर के 8.50 करोड़ों से ज्यादा किसानों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल इन दिनों खरीफ फसल का सीजन चल रहा है और किसान भाई धान की रोपाई में जुटे हैं। ऐसे में 2000 रुपये की इस रकम किसानों बड़ी राहत मदद मिलेगी।

केंद्र की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है पीएम किसान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार दिसंबर 2018 में इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अब किसानों के खाते 14 किस्तों का पैसा आ चुका है। आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना का मसकद ऐसे किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिनकी आय कम है और जिनके पास भूमि के सीमित संसाधन हैं।

किसानों की मदद करती है केंद्र सरकार

केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है।  इसके तहत लाभार्थियों किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये तीन किस्तों में ट्रांसफर किया जाता है। पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर तो तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच खाते में ट्रांसफर की जाती है।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें