Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
PM Kisan 14th Installment : देश भर के साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए झूम उठने वाली खबर है। अब से चंद घंटे बाद प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी इनके खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं। यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानोंं का 14वीं किस्त के पैसे का इंतजार बस खत्म होने ही होने वाला है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल यानी 27 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर जाने का कार्यक्रम है। अपने राजस्थान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री का नागौर जिले में उनका एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम। तय कार्यक्रम के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम सम्मान निधि (PM Kisan 14th Installment) योजना के लाभार्थी किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पहल से देशभर के किसान भाइयों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल इन दिनों धान की रोपाई हो रही है। ऐसे में उनके खाते में 2000-2000 रुपये की रकम आने से बड़ी राहत और मदद मिलने की उम्मीद है।
इस पैसे को प्रधानमंत्री लाभार्थी किसानों के आधार और एनपीसीआई से लिंक बैंक खातों में डीबीटी के जरिए सीधे ट्रांसफर करेंगे। यह पैसा उन किसानों के ही खातों में जाएगा जिनका अकाउंट आधार और एनपीसीआई से लिंक्ड है। अब तक कुल 13 किस्तों के पैसों को किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है जो पीएम किसान योजना के अंतर्गत है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 27 फरवरी 2023 को 13वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था।
आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में पैसा दिया जाता है। इन किस्तों का पैसा अलग-अलग समयखंडों में ट्रांसफर किया जाता है। पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर तक और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च तक ट्रांसफर की जाती है।
पीएम किसान योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। यह योजना दिसंबर 2018 में शुरुआत की गई थी और अब तक कुल 13 किस्तों में किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इसके माध्यम से योजना का मकसद विभिन्न किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, विशेष रूप से उन किसानों को जिनके पास सीमित भूमि है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।