हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM Kisan 14th Installment : किसान भाइयों की बल्ले-बल्ले, इस दिन प्रधानमंत्री 14वीं किस्त का पैसा करेंगे ट्रांसफर

विज्ञापन

PM Kisan 14th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा किसान भाइयों के लिए खुशखबरी है। उनका पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करेंगे।

28 जुलाई को किसानों के खाते में आएंगे पैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर जाएंगे। यहां के नागौर जिले में उनका एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम। इस दौरान पीएम मोदी देश के नौ करोड़ किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि के 18,000 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 13वीं किस्त का पैसा 27 फरवरी 2023 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था।

आपको बता दें कि सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार की ये है सबसे महत्वाकांक्षी योजना

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।

इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।

विज्ञापन

आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

ऐसे अपडेट करें ऑनलाइन eKYC

पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola