हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान की 14वीं किस्त का पैसा खाते में आया या नहीं, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
PM Kisan Yogna

PM Kisan 14th Installment: देशभर के साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। उनका पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में एक जनसभा के दौरान पीएम किसान की 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही किसानों के खाते में 14वीं किस्त के तहत 2000-2000 आ चुके हैं या फिर आने वाले हैं।

अगर आप भी किसान है और पीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थी है तो आप आसान तरीके से जान सकते हैं कि आपके खाते में 14वीं किस्त का पैसा आया है या नहीं।

ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं

  • सबसे पहले पीएम किसान (PM Kisan) योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां राइट साइड पर आपको Farmers Corner का एक विकल्प मिलेगा। यहां आपको Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद यहां एक नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर आपको आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुनना होगा। इन तीनों विकल्पों के जरिये आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपके आकाउंट में पैसे आया हैं या नहीं।
  • आपने तीनों में से जिस भी एक विकल्प को चुना है उसका नंबर वहां भरना।
  • इसके बाद आपको Get Data पर आप्शन क्लिक करन होगा। यहां क्लिक करते ही आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी।
  • अगर आपको वहां पर FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपके खाते में पैसा आने के प्रोसेस में है।

किसी भी समस्या के लिए यहां करें संपर्क

आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना से जुड़ी समस्याओं के निदान और किसानों की मदद के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। अगर आपको भी पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त को लेकर आपके मन में किसी तरह की कोई सवाल या शिकायत है तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर फोन के जरिए संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं इसके साथ ही आप ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी मेल कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

 किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करना है मकसद

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की थी। यह एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य देश के उन किसान परिवारों को आर्थिक मदद करना है जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं। पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा समर्थित यह योजना, उन सभी किसानों परिवारों के लिए जिनके पास सीमित भूमि है।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola