हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Kisan 14th Installment : 14वीं किस्त पाने के लिए तुरंत करें ये काम, अकाउंट में आएगा पैसा

विज्ञापन

PM Kisan 14th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा किसान भाइयों के लिए खुशखबरी है। किसान भाइयों का पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार बस  खत्म ही होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करेंगे।

प्रधानमंत्री 28 जुलाई को पैसे करेंगे ट्रांसफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर जाएंगे। यहां के नागौर जिले में उनका एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम। इस दौरान पीएम मोदी देश के नौ करोड़ किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि के 18,000 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 13वीं किस्त का पैसा 27 फरवरी 2023 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था।

पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी जरूरी

आपको बता दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

ऐसे अपडेट करें ऑनलाइन eKYC

पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना है पीएम किसान

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।

सालाना 6000 रुपये की आर्थ‍िक मदद

इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें