हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Kisan 13th installment : हो गया कंफर्म, इस दिन किसानों के खाते में आएंगे पैसे !

विज्ञापन
PM Kisan 14th Installment

PM Kisan 13th Installment : होली आने वाला है और देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा किसान और उनके परिवार के लिए इस साल का होली खास रहने वाला है। दरअसल प्रधानमंत्री किसान योजना (PM Kisan Yojana) के 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसानों के खाते में एक साथ 2000 रुपये आने वाले हैं। यानी पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का किसानों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

होली होगा खास

जानकारी के मुताबिक इस महीने या फिर होली 8 मार्च से पहले पहले केंद्र सरकार उनके खाते में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। बताया जा रहा है कि फरवरी महीने के खत्म होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

24 फरवरी को जारी होगी 13वीं किस्त !

इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 24 फरवरी को ही योजना की 13वीं किस्त जारी की जा सकती है। दरअसल चार साल पहले 2019 में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) को 24 फरवरी को ही लॉन्च किया गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि इस साल भी 24 फरवरी को ही इस योजना की 13वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अबतक इसको लेकर कोई सरकारी यानी अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Bank Customers Alert: इन राज्यों में आज बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिए क्या है वजह

ई-केवाईसी है जरूरी 

आपको बता दें कि अगर आप भी पीएम किसान (PM Kisan) योजना के लाभार्थी हैं और आपने अबतक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो आपके खातें में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा। लिहाजा आप भी जल्द से जल्द इस योजना के लिए अपना ई-केवाईसी जल्द करवा लें। गौरतलब है कि सरकार ने इस योजना में किसी भी तरह की गड़बड़ी यानी धांधली को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। पीएम किसान योजना के जिन लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है वो 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। यानी उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा। ऐसे में आप जल्द से जल्द नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर या फिर खुद ऑनलाइन इस योजना के लिए ई-केवाईसी करा सकते हैं।

विज्ञापन

13वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी है जरूरी

आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

ऐसे कराएं E-KYC

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • बस, ऐसे ही ई-केवाईसी किया जाता है।

सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है ये 

इस योजना के लोकर पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’

विज्ञापन

और पढ़िए –वरिष्ठ नागरिकों के लिए पैसा कमाने का अच्छा मौका! अब ये बैंक दे रहा है 8.60% की ब्याज, जानिए पूरी डिटेल

दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। इस हिसाब से अगले महीने लाभार्थी किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola