PM Kisan 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। सबकुछ ठीक रहा तो सोमवार 27 फरवरी 2023 को देश के करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा है। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 27 फरवरी पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त जारी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सरकार की तरफ से कियानों का होली का ये बड़ा तोहफा होगा।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने गुरुवार को कहा कि 27 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त (13वीं किस्त) जारी करेंगे।
करंदलाजे ने कहा कि सोमवार को बी एस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री हाई टेक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह किसान सम्मान की नई किस्त जारी करेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी अगले सप्ताह मिशन कर्नाटक के तहत शिवमोगा का दौरा करेंगे और वहां पर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले 17 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त के तहत 16,000 करोड़ रुपये की जारी की थी। इस राशि को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था।
और पढ़िए – मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपने जरूरी काम
27 फरवरी को जारी होगी 13वीं किस्त
आप अपनी किस्त का स्टेटस खुद भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां जाने पर आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखेगा। इस पर क्लिक करें और बेनिफिशियक स्टेटस के विकल्प को चुनें। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और गेट डेटा पर क्लिक करें। आपकी किस्त का स्टेटस आपको पता चल जाएगा। अगर पैसा नहीं मिला है तो आप टोल-फ्री हेल्पालाइन का भी सहारा ले सकते हैं।
ऐसे करें मंत्रालय से संपर्क
पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर- 155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन- 011-24300606
पीएम किसान एक और हेल्पलाइन- 0120-6025109
ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in
पीएम किसान निधि के पैसे के लिए eKYC है जरूरी
पीएम किसान पोर्टल पर दी गई सूचना के मुताबिक सभी किसानों को ये जानकारी दे दी गई है कि उन्हें किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) पाने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो आपके खाते में ये रकम नहीं आई होगी। लिहाजा इसे चेक करें और अगर ई-केवाईसी पूरा नहीं हो तो फौरन करा लें। इसके बाद आपके खाते में पैसा आ जाएगा।
eKYC होने पर भी नहीं आया पैसा तो करें ये काम
आपको पीएम किसान योजना (PM Kisan 13th Installment) के अंतर्गत अपने स्टेटस और लाभार्थी लिस्ट की भी जांच करनी चाहिए। Beneficiary List की जांच करने पर अगर आपका नाम नहीं दिखता है तो संभावन है कि आपके आवेदन में गड़बड़ी है। इसे सुधारने के लिए आप पोर्टल पर और नजदीकी कृषि सहायता केंद्र पर ऑफलाइन जाकर सुधार करा सकते हैं।
और पढ़िए – पांच दिन बाद शेयर बाजार गुलजार, आज के टॉप गेनर में अदानी एंटरप्राइजेज तो ओएनजीसी पर दवाब
ऐसे चेक करें पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का स्टेटस
- सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसमें होम पेज पर आपको Farmers Corner विकल्प को चुनें।
- इसके अंदर आपको Beneficiaries List पर क्लिक करना है।
- ड्रॉप डाउन पर क्लिक करें।
- अब इसमें राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा।
- अगर आपका नाम बेनेफिशयरीज की लिस्ट में नहीं आया है तो आवेदन में कोई गड़बड़ होने की संभावना है।
- अपने नजदीकी कृषि सहायता केंद्र पर जाकर पोर्टल की मदद से या ऑफलाइन गड़बड़ी सही कराएं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
14 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
15 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
22 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines