PM Kisan 13th Installment: आठ मार्च को होली है और होली से करीब 10 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 27 February 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) के तहत देशभर के आठ करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को DBT के जरिए की 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया है।
प्रधानमंत्री देशभर के 8 से ज्यादा किसानों के खाते में कुल 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। आपको बात दें कि इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों के जरिए सालाना 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं।
पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) क्या है ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान परिवारों की आर्थिक मदद और आर्थिक स्थिति बेहतर करने के मकसद से 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत की इस योजना के तहत अब तक, 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवार, मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की गई है।
और पढ़िए – किसानों के बाद अब सरकारी कर्मचारियों की बारी, 24 घंटे बाद सैलरी में छप्परफाड़ बढ़ोतरी का ऐलान
ऐसे जानें आपको पैसा मिला या नहीं ?
- अगर आप भी पीएम किसान योजना (PM Kisan 13th Installment) के लाभार्थी हैं और आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले चैक करेंगे करें की आपके खाते में पैसा आया है या नहीं।
- इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए ‘Farmers Corner’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां नया पेज खुलेगा। इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक का ऑप्शन चुनें।
- ऑप्शन चुनने के बाद डीटेल्स भरें।
- ‘Get Data’ पर क्लिक करके किस्त का स्टेटस सामने आ जाएगा।
- यहां से पता चलेगा कि आपको पैसा मिला या नहीं।
और पढ़िए – सोना 3200 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता, जानें- 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव
लिस्ट में नहीं है नाम तो जल्द करें ये काम
अगर पीएम किसान सम्मान के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप अपने जिले के संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क कर लिस्ट में नाम नहीं आने का कारण जान अधूरे प्रोसेस को जल्द से जल्द पूरा कर लें। इसके साथ ही यदि लगातार दो किस्त से लिस्ट में आपका नाम नहीं आ रहा है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करें। यहां कॉल करने के बाद आप अपना नाम व अन्य डिटेल बताकर जानकारी हांसिल कर सकते हैं।
आपको बता दें, 13वीं किस्त को लेकर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है तो आप तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहा पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
1 hr ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
8 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
11 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
11 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
13 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
13 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
15 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
16 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines