PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए जल्द ही अच्छी खबर आने वाली है। पीएम किसान योजना के लाभार्थियों का 12वीं किस्त का (PM Kisan Yojana 12th Installment) इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त दिवाली यानी 24 अक्टूबर से पहले जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसका कोई ऐलान नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, लाल निशान पर Sensex तो हरे निशान पर Nifty
12 दिवाली से पहले जारी होगा किस्त!
दरअसल पिछले साल किसान सम्मान निधि योजाना का अगस्त-नवंबर की किस्त 9 अगस्त को ही किस्त जारी हो गई थी, लेकिन इस साल अब तक इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है।
गौरतलब पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस लिहाज से किसानों के खाते में अगले महीने में पीएम किसान निधि की 12वीं किस्त आ सकती है।
ऐसे लोगों के खातें में नहीं आएंगे पैसे
जानकारी के मुताबिक जिन किसानों ने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें 12वीं किस्त का लाभ लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। गौरतलब है सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 तय की थी, जो बीत चुका है। नियमों के मुताबिक इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर कोई लाभार्थी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो उनके अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल देती है 6000 रुपये
आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक कुल 11 किस्त के पैसे आ चुके जा चुके हैं। वहीं 12वीं किस्त के पैसे अगले कुछ दिनों में किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। वैसे पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 12वीं किस्त आने का समय 1 अगस्त से 30 नवंबर तक है।
ऐसे उठाएं पीएम किसान योजना का लाभ
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर या मेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। वे टोल-फ्री नंबर 155261 या 1800115526 पर भी कॉल कर सकते हैं या 011-23381092 डायल कर सकते हैं। वे pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल के जरिए संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर मौजूद ‘किसान कॉर्नर’ विकल्प को चेक करें।
- लाभार्थी स्टेटस विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- आधार संख्या और पंजीकृत मोबाइल नंबर दें।
- इसके बाद यूजर को स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
16 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
16 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
17 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
18 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
19 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
20 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines