हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM Kisan 12th Installment List: दिवाली पर किसानों की बल्ले-बल्ले, जानें- 17 या 18 अक्टूबर कब आएगा पैसा

विज्ञापन

PM Kisan 12th Installment List: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए जरूरी और अच्छी खबर है। 12वीं किस्त का उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने साफ किया है कि सरकार 17 और 18 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी कर सकती है। यानी दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2000 रुपये की 12वीं आ जाएगी।

अभी पढ़ें – भारत में हो रही परेशानी के बाद Xiaomi अपना बेस पाकिस्तान में बनाएगा? चीनी मोबाइल निर्माता ने दिया ये जवाब

जानकारी के मुताबिक इसके लेकर केंद्र सरकार के स्तर पर तेजी से तैयारी चल रही है। ऐसे में दिवाली पर देश के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे। आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के तहत अब तक 11 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। इस बार 12वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जानी है। इस बीच खबरें आ रही है कि कुछ किसान के 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। दरअसल सरकार पहले भी कई बार साफ कर चुकी है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में जिन किसानों ने ये नहीं करवाई है, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक (PM Kishan Samman Nidhi Scheme)

  • आधिकारिक वेबसाइट- pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • आपको ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां एक नया पेज खुलेगा।
  • अपने आधार नंबर, बैंक खाते में से कोई एक विकल्प चुनें।
  • आप इन 2 नंबरों के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं।
  • इन दोनों में से किसी एक का नंबर दर्ज करें, आपको ‘Get Data’ पर क्लिक करना होगा।
  • सभी लेनदेन का विवरण देखें।

ऐसे अगर आपने ई-केवाईसी करवा लिया है तो आपको चिंता करने कोई बात नहीं है। लेकिन जिन लोगों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वो जल्द से जल्द इसे करवा लें। क्योंकि भी पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी हो रही है।

विज्ञापन

ऐसे कराएं ई-केवाईसी (Get e-KYC done like this)

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • फिर दाईं तरफ ‘ई-केवाईसी’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

पीएम किसान योजना के पात्रता में सरकार ने किया है बदलाव

आपको बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के पात्रता के नियमों में बदलाव किया था। पहले उन सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिलता था, जिनके पास पुश्तैनी जमीन थी। लेकिन अब इन लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता। शर्तों के मुताबिक खेती करने वाले किसान के पिता या दादा के नाम से जमीन है तो वह व्यक्ति इस योजना का लाभार्ती नहीं हो सकता। इसके लिए जो किसान हैं उनके नाम पर खेती योग्य जमीन होने चाहिए।

अभी पढ़ें – Canara Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज पर ब्याज दरें बढ़ाईं, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच ट्रांसफर की जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच ट्रांसफर की जाती है। तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है। ऐसे साल में 6 हजार रुपये की मदद सरकार की तरफ से किसानों को दी जाती है।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola