PLI scheme: केंद्र सरकार छोटे और मध्यम इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अगले साल की शुरुआत में परिधान, मेड-अप और घरेलू वस्त्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना को अंतिम रूप दे सकती है। एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। सरकार पहले ही मानव निर्मित फाइबर परिधानों और तकनीकी वस्त्रों के लिए पीएलआई योजना की घोषणा कर चुकी है।
अब इस क्षेत्र के लिए योजना के दूसरे संस्करण के लिए बातचीत चल रही है। अधिकारी ने कहा कि पीएलआई 2.0 के लिए चर्चा चल रही है, जहां तकनीकी वस्त्र और मानव निर्मित फाइबर के लिए निवेश की सीमा पहले की तुलना में कम हो सकती है।
अधिकारी ने कहा, ‘हमने पीएलआई के पहले संस्करण में पूंजी और मशीनरी को प्रोत्साहित किया, लेकिन इस बार हम छोटी और मध्यम संस्थाओं को देख रहे हैं।’
पहले दौर में 32 फर्मों ने 1,500 करोड़ रुपये का निवेश शुरू किया है। कपड़ा मंत्रालय ने 19,798 करोड़ रुपये की योजना के तहत 64 आवेदनों को मंजूरी दी थी। कपड़ा क्षेत्र के लिए पीएलआई 2.0 विचाराधीन है क्योंकि कपड़ा मंत्रालय के पास अप्रयुक्त बजट है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
53 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
3 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
6 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
7 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
19 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
21 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
22 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines