PLFS for Urban Joblessness : पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) ने देश में रोजगार की स्थिति को लेकर आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले तीन महीने में शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर बढ़ गई है। हालांकि पिछले एक साल के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में बेरोजगारी दर 6.5 फीसदी थी। वहीं चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में यह बढ़कर 6.7 फीसदी हो गई। इस तिमाही में इसमें 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस सर्वे में 15 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों को शामिल किया गया है।
एक साल में आया सुधार
आंकड़ों में बताया गया है कि शहरी इलाकों में रोजगार मिलने के मामले में पिछले एक साल में सुधार आया है। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में देश में बेरोजगारी दर 6.8 फीसदी थी। वहीं वित्त विर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कम होकर यह 6.7 फीसदी ही रह गई। इस प्रकार बेरोजगारी दर में पिछले एक साल में 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट आई है।
देश में पिछले तीन महीने में शहरी बेरोजगारी दर बढ़ी है।
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की स्थिति सुधरी
रोजगार मिलने के मामले में महिलाओं की स्थिति में सुधार आया है। एक साल पहले (जनवरी-मार्च 2023) महिलाओं में बेरोजगारी दर 9.2 फीसदी थी जो यह कम होकर अब 8.5 फीसदी (जनवरी-मार्च 2024) रह गई है। वहीं इस दौरान पुरुषों के बीच में बेरोजगारी दर बढ़ गई है। जनवरी-मार्च 2023 में पुरुषों में बेरोजगारी दर 6 फीसदी थी, जो एक साल बाद जनवरी-मार्च 2024 में यह बढ़कर 6.1 फीसदी हो गई।
बढ़ गई श्रम बल भागीदारी
पिछले एक साल में देश में श्रम बल भागीदारी दर में भी इजाफा हुआ है। जनवरी-मार्च 2023 में यह 48.5 फीसदी थी। वहीं अगले साल जनवरी-मार्च 2024 में यह बढ़कर 50.2 फीसदी हो गई। यह भागीदारी 15 साल या इससे ज्यादा की उम्र के लोगों में बढ़ी है। इसमें पुरुषों की भागीदारी 73.5 फीसदी से बढ़कर 74.4 फीसदी हो गई है। वहीं महिलाओं में भी इस भागीदारी में बढ़ोतरी देखने को मिली। महिलाओं में यह भागीदारी 22.7 फीसदी से बढ़कर 25.6 फीसदी हो गई है।
यह भी पढ़ें : दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने में भारतीय आगे, कंगाल पाकिस्तानी दूसरे नंबर पर, लीक रिपोर्ट से खुलासा
जानें- क्या है लेबर फोर्स
पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) देश की जनसंख्या का वह हिस्सा होता है जो सामान के उत्पादन और सेवाओं के लिए काम (श्रम यानी लेबर) करता है और उसके बदले पैसा पाता है यानी कमाई करता है। PLFS को नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) ने साल 2017 में लॉन्च किया था।
संबंधित खबरें
रिलायंस ने कैसे आम भारतीय को बना दिया करोड़पति; जानें पूरी कहानी
4 mins agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
1 hr agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
1 hr agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
2 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
3 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
4 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
7 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
7 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
8 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines