Plastic Aadhaar Card Order: भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं और उनके फायदों का लाभ उठाने के लिए एक डिजिटल पहचान सर्टिफिकेट के रूप में भी किया जाता है। इसलिए, आधार का खोना एक बड़ी परेशानी हो सकती है। चूंकि तमाम सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए हर किसी को आधार की एक कॉपी लगानी पड़ती है या फिर इसे ऑनलाइन भी स्कैन किया जा सकता है। हालांकि, आधार जारी करने वाली संस्था, UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण), कार्डधारकों को अपने खोए हुए आधार को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से दोबारा बनवाने की अनुमति देती है।
आप अपने आधार नंबर, नामांकन आईडी, आधार वर्चुअल आईडी, या अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल का उपयोग करके अपना आधार दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। UIDAI वेबसाइट व्यक्तियों को आधार को ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अनुमति देती है। यह आपके तब भी काम आएगा, जब आपके मूल आधार की कॉपी, जो कागज की है और वह समय के साथ ज्यादा उपयोग के कारण खराब हो जाती है।
इसलिए, यदि आप भी नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप या तो ई-आधार प्राप्त कर सकते हैं या पीवीसी आधार कार्ड (PVC Aadhaar card) के लिए आवेदन कर सकते हैं। नया आधार कार्ड कैसे प्राप्त करें, इसके बारे में नीचे बताया गया है।
ई-आधार कैसे प्राप्त करें?
जो व्यक्ति अपना आधार नंबर जानते हैं, वे अपना ई-आधार सीधे UIDAI वेबसाइट या mAadhaar ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं। myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाकर Download Aadhaar पर क्लिक करें।
प्लास्टिक आधार कार्ड (PVC Aadhaar card) कैसे डाउनलोड करें?
UIDAI व्यक्तियों को अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन PVC कार्ड में बदलने की भी अनुमति देता है। आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर 50 रुपये का शुल्क देकर ऐसा कर सकते हैं। उपयोग किए गए प्लास्टिक की बेहतर गुणवत्ता के कारण यह पीवीसी कार्ड मानक बाजार प्लास्टिक कार्ड की तुलना में आपके आधार के लिए बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
- UIDAI की वेबसाइट atuidai.gov.in/ पर जाएं।
- ‘My Aadhaar’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘Order Aadhaar PVC Card’ के अंतर्गत, ‘Order Now’ पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- ‘Proceed’ पर क्लिक करें।
- अब आपसे आपके पते और मोबाइल नंबर को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP डालें और ‘Verify’ पर क्लिक करें।
- अब आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा।
- ‘Pay Now’ पर क्लिक करें।
- आपको एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा।
- आपका PVC आधार कार्ड 15 कार्य दिनों के अंदर आपके पते पर पहुंचा दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
2 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
3 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
14 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines