Planning Investing Mutual Fund SIP: आजकल महंगाई के दौर में हर कोई भविष्य के लिए अपनी कमाई का एक हिस्सा बचत के रूप में सेव की कोशिश करता है। लेकिन महीने के अंत में अधिकतर लोगों की सैलरी लगभग खत्म हो जाती है। ऐसे में लोग काफी प्रयास करते हैं कि पैसों की बचत कैसे की जाए। आपको भविष्य में पैसों की कमी से न जूझना पड़ा आपको इसलिए आपको सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में निवेश करना चाहिए। ये ऐसी स्कीम होती है, जिसके जरिए आप बहुत ही कम पैसों में किसी भी तरह के म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को एसआईपी में निवेश करने से पहले कई बातों का पता नहीं होता है, ऐसे में आपको एसआईपी में निवेश करने से पहले पांच बातों को ध्यान रखना चाहिए।
एसआईपी में निवेश करने पर आपको काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लेकिन एसआईपी में निवेश करने से पहले फंड के निवेश उद्देश्यों, संबंधित शुल्क और जोखिम प्रोफाइल को अच्छी तरह से समझना आवश्यक है। यह जानकारी सही निवेश करने में मदद करेगी और आपके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने की संभावना बढ़ाएगा।
आप निवेश क्यों कर रहे हैं
निवेशकों द्वारा की जाने वाली सबसे आम गलतियों में से एक स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य के बिना निवेश करना है। इसके लिए पता होना चाहिए कि इन्वेस्ट क्यों कर रहे हैं।। स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य रखने से आपको सही एसआईपी योजना चुनने और अपने निवेश पर ध्यान केंद्रित रखने में मदद मिलेगी। SIP शुरू करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आप निवेश क्यों कर रहे हैं? आप एसआईपी निवेश के माध्यम से क्या हासिल करना चाहते हैं? क्या आप रिटायरमेंट, घर खरीदने या अपने बच्चे की शिक्षा के लिए बचत कर रहे हैं?
डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ना चाहिए
एसआईपी में निवेश करने से पहले आपको म्यूचुअल फंड के डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ना चाहिए। ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की हानि या दिकक्तों का समान न करना पड़े।
अपने पोर्टफोलियो की नियमित रूप से करें समीक्षा
एसआईपी में निवेशकों निरंतर निगरानी और मूल्यांकन की आवश्यकता होती है। सफल एसआईपी निवेश के लिए समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करना और यदि आवश्यक हो तो एडजस्टमेंट करना महत्वपूर्ण है। अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करने से आप अपने वित्तीय उद्देश्यों की दिशा में प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं और अपनी निवेश रणनीति में आवश्यक एडजस्टमेंट कर सकते हैं।
ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना
ज्यादा रिटर्न पाने के एकमात्र उद्देश्य के साथ एसआईपी के माध्यम से निवेश करना निवेशकों द्वारा की जाने वाली एक सामान्य गलती है और खतरनाक हो सकती है। हाई रिटर्न अक्सर उच्च जोखिम के साथ आते हैं और लंबी अवधि में टिकाऊ नहीं हो सकते हैं। निवेश करने से पहले उन पर विचार करना और यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि निवेश की दुनिया में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना जोखिम भरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे, आपके शहर में क्या है प्रति लीटर का भाव जानें
फाइनेंशियल एक्सपर्ट की लें मदद
इसके अलावा एसआईपी में निवेश करने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट की मदद लेना चाहिए क्योंकि वह आपको निवेश जुड़ी कई जानकारी दे सकता है। इससे आपको निवेश करने में मदद के अलावा जोखिम का भी कम खतरा होगा। अगर आप अपने लिए सही एसआईपी का चुनाव करेंगे तो आपको रिटर्न बेहतर मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Share Market में हो रहा फर्जीवाड़ा? नए निवेशक रखें इन 3 बातों का ध्यान
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
7 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
23 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines