---विज्ञापन---

बिजनेस

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे, आपके शहर में क्या है प्रति लीटर का भाव जानें

Petrol Diesel Price Today: सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश में पेट्रोल डीजल जहां सस्‍ता हो गया, वहीं बिहार के लोगों को महंगे तेल का झटका लगा है, जानिए आज तेल के दाम क्या रहेंगे?

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल के रेट हर दिन बदलते हैं। आज फिर रेटों में गिरावट के साथ बदलाव आया है। पेट्रोल-डीजल के रेट्स देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होते हैं। कंपनियों की पॉलिसी के साथ रेट Crude और Brent कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ बदलते रहते हैं। सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश में पेट्रोल डीजल जहां सस्‍ता हो गया, वहीं बिहार के लोगों को महंगे तेल का झटका लगा है। दिल्‍ली-मुंबई महनगरों में आज भी तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। आइए जानते हैं कि आज पेट्रोल डीजल की कीमतें क्या रहेंगी…

---विज्ञापन---

चंडीगढ़-नोएडा और लखनऊ-पटना में रेट

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा में आज पेट्रोल 96.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल के दाम 14 पैसे गिरकर 96.44 रुपये लीटर हुए। डीजल 13 पैसे सस्‍ता होकर 89.62 रुपये प्रति लीटर बिका। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 32 पैसे गिरा और नया रेट 96.42 रुपये है। डीजल 31 पैसे गिरकर 89.62 रुपये लीटर बिका। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 32 पैसे महंगा हुआ। आज नया रेट 107.74 रुपये है। डीजल 30 पैसे महंगा होकर 94.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

---विज्ञापन---

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के रेट

  • दिल्ली में 96.65 रुपये
  • मुंबई में 106.31 रुपये
  • चेन्नई में 102.63 रुपये
  • कोलकाता में 106.03 रुपये

देश के चारों महानगरों में डीजल के रेट

  • दिल्ली में 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में 92.76 रुपये प्रति लीटर

ऐसे पता कर सकते तेल के दाम

  • पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।
  • इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजें।
  • BPCL उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  • HPCL उपभोक्ता HPPrice और अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर रेट पता कर सकते हैं।

First published on: Nov 06, 2023 08:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola