Pi Network: अपने लॉन्च के साथ ही Pi Coin ने मार्केट में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। इसके साथ ही इसने क्रिप्टो में जबरदस्त बढ़त दर्ज की है और Bitcoin, Ethereum और Dogecoin जैसी मेन क्रिप्टोकरेंसी से भी आगे निकल गई है। इस उछाल के पीछे Pi Coin के नए Open Network लॉन्च और Binance लिस्टिंग का बड़ा हाथ बताया जा रहा है, जिसने इन्वेस्टर्स के बीच उत्साह और उम्मीदें बढ़ा दी हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अब तक 300% की बढ़ोतरी
जैसा कि हम जानते हैं कि यह अपने लॉन्च के साथ ही काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पिछले 24 घंटों में Pi Coin ने 37% से अधिक की बढ़त हासिल की है। इतना ही नहीं, इसके लॉन्च के बाद से इसमें लगभग 300% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, Bitcoin, Ethereum, XRP, Solana, USDC और Dogecoin जैसी मेन क्रिप्टोकरेंसी पिछले सात दिनों में 9-20% तक की गिरावट पर कारोबार कर रही हैं।
क्यों तेजी से बढ़ रही वैल्यू?
आपको बता दें कि Pi Network का Open Mainnet 20 फरवरी को लॉन्च किया गया, जिससे पहली बार यूजर Pi Coin को नेटवर्क से बाहर ट्रांसफर कर सकते हैं। Pi Coin की कीमत में बढ़त के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। इसके Open Mainnet लॉन्च ने नई संभावनाओं को जन्म दिया है, जिससे इन्वेस्टर्स के बीच उम्मीदें बढ़ी हैं। इसके साथ ही जैसे-जैसे और ज्यादा प्लेटफॉर्म पर Pi Coin लिस्ट होगा, इसकी उपलब्धता और तरलता में सुधार होगा।
Pi Coin के पास 6 करोड़ से अधिक यूजर्स की एक मजबूत कम्युनिटी है, जो इसकी मार्केट एक्टिविटी और स्टेबिलिटी को बनाए रखती है। Pi टोकन की एक बड़ी मात्रा अभी भी लॉक है, जिससे इसकी मार्केट सप्लाई सीमित हो रही है। ऐसे में ज्यादा मांग और लिमिटेड सप्लाई के चलते इसकी कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है।
कैसे और कहां खरीदें?
Pi Coin अब मेन क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जैसे कि CoinDCX, OKX और Bitget पर लिस्ट हो चुका है। इसे खरीदने के लिए यूजर इन ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद Know Your Customer (KYC) प्रक्रिया पूरी करके और अपने वॉलेट में फंड जमा करके इसे खरीद सकते हैं।
Pi Coin की कीमत में मेननेट लॉन्च के बाद तेज गिरावट आई थी, जिससे इसकी कीमत 1 डॉलर से नीचे चली गई। Binance के डेटा के अनुसार, वर्तमान में Pi Coin की कीमत 2.440436 डॉलर है और इसका 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 154.56 मिलियन डॉलर है। एक्सपर्ट का मानना है कि 2030 तक Pi Coin की कीमत 500 डॉलर से अधिक हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Gold Price: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, कम हो गए दाम, चांदी भी फिसली
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
9 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
9 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
13 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
13 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
14 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
15 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
16 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
16 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
18 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines