Pi Coin Price Today: लंबे इंतजार के बाद Pi Network का ओपन मेननेट ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हो गया है। इस लॉन्च के साथ यूजर्स अब पहली बार अपने Pi Coin को नेटवर्क के बाहर ट्रांसफर कर सकेंगे। बता दें कि Pi Coin भी अब क्रिप्टो एक्सचेंजों OKX, Bitget और CoinDCX पर उपलब्ध है, जिससे इसे आप खरीद, बेच और ट्रेड कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
अन्य क्रिप्टोकरेंसी की तरह कर सकते हैं ट्रेड
अगर आप भी सालों से Pi Coin की माइनिंग कर रहे थे। अब आप इसे किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी की तरह ट्रेड कर सकते हैं। हालांकि, मार्केट वैल्यू में उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं, लेकिन एक बात साफ है Pi अब प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में शामिल हो गया है।
Pi Coin के प्राइस में उतार-चढ़ाव
क्रिप्टो मार्केट में Pi Coin की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। क्रिप्टो टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार OKX पर Pi Coin का प्राइस $1.50 है जबकि Bitget पर $1.20 है। यही नहीं इन्वेस्टर्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग में जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सावधानी से इन्वेस्टमेंट करने की सलाह दी गई है, क्योंकि कीमतें तेजी से बदल सकती हैं।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अगर ये कॉइन $100 के लेवल को एक मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ क्रॉस कर जाता है तो ये 120 से 150 डॉलर या इससे भी आगे निकल सकता है।
Pi Network की ओपन नेटवर्क में एंट्री
Pi Network की ओपन नेटवर्क में एंट्री से अब इसका मेननेट ब्लॉकचेन एक्सटर्नल नेटवर्क से जुड़ कर और मजबूत हो सकता है। इसका मतलब है कि Pi अब अन्य ब्लॉकचेन नेटवर्क और सिस्टम के साथ इंटरफेस कर सकता है, जिससे इसकी यूटिलिटी और पहुंच बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने कराए करोड़ों यूजर्स के मजे! दुनिया का सबसे स्मार्ट AI चैटबॉट मिल रहा फ्री, जानें कैसे
समझिए क्या है ये Pi Coin?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि Pi Coin एक डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी है जिसे Pi Network द्वारा विकसित किया गया है। Pi नेटवर्क एक खास क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को मोबाइल डिवाइस के जरिए Pi कॉइन्स की माइनिंग और एक्सचेंज की सुविधा देता है। यही नहीं यूजर्स अपने मोबाइल से आसानी से Pi Coin माइन कर सकते हैं। Pi Coin को आसानी से सेंड और एक्सेप्ट कर सकते हैं। इसके अलावा Pi Network पर अलग अलग ऐप्स और DApps बनाए जा सकते हैं।
(Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी Financial, इन्वेस्टमेंट और लीगल एडवाइस की तरह नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट से पहले वित्तीय सलाहकार से इसकी जानकारी लें।)
संबंधित खबरें
FD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
24 secs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
20 mins agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
1 hr agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
1 hr ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
18 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
19 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
21 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
21 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
21 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines