Pi Coin Value Increase: Pi Network ने 20 फरवरी को अपना ओपन मेननेट Pi Coin ऑफिशियली लॉन्च कर दिया, जिससे यूजर्स को पहली बार अपने Pi Coin को नेटवर्क के बाहर ट्रांसफर करने की सुविधा मिली। इस लॉन्च के साथ ही यह क्रिप्टोकरेंसी अब OKX, Bitget और CoinDCX जैसे मेन क्रिप्टो एक्सचेंजों पर उपलब्ध हो गई है। यह क्रिप्टो इन्वेस्टर्स के लिए एक खास अवसर बन सकता है। ऐसे में क्या कभी मार्केट में अपनी जगह बना पाएगा या अचानक गायब हो जाएगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।
Pi Coin की कीमत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Pi Coin की कीमत हाल के हफ्तों में लगभग दोगुनी हो गई है, और यह 100 डॉलर के स्तर के करीब पहुंच चुकी है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यह 100 डॉलर लेवल को पार करता है, तो यह 120-150 डॉलर तक जा सकता है।
साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ता है, तो Pi Coin 2025 की शुरुआत में 80-120 डॉलर के बीच रह सकता है। अगर इसे ज्यादा लोग अपनाने लगते हैं, तो 150-200 डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
क्या 500 डॉलर तक पहुंचेगा Pi Coin?
हालांकि इसको लेकर कोई दावा करना अभी जल्दीबाजी होगी, लेकिन अगर Pi Coin को बड़े स्तर पर स्वीकार किया जाता है और इसके रियल-वर्ल्ड यूज बढ़ते हैं, तो यह 2030 तक 500 डॉलर से ज्यादा वैल्यू का हो सकता है। फिलहाल यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि नेटवर्क कैसे विकसित होता है।
हाल ही में Pi Coin ने भारी अस्थिरता देखी। लॉन्च के पहले दिन इसकी कीमत 2.20 डॉलर थी, लेकिन कुछ ही घंटों में यह 55% गिरकर 1 डॉलर हो गई। इसके बाद इसमें 70% से ज्यादा की गिरावट आई। कुछ निवेशक इसे 200 डॉलर तक खरीद और बेच रहे थे, जिससे बाजार में अवास्तविक उम्मीदें पैदा हुईं। Binance के अनुसार, Pi Coin की कीमत 0.732122 डॉलर है। इसकी मार्केट कैप 0 डॉलर है और 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 50.80 मिलियन डॉलर है।
यह भी पढ़ें – 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को कितना फायदा? सैलरी में इतनी होगी बढ़ोतरी!
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
9 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
9 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
13 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
13 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
14 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
15 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
16 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
16 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
18 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines