Pi Coin: क्या बढ़ेगी वैल्यू या मार्केट से हो जाएगा गायब? कीमत से लेकर क्रैश तक; चेक करें डिटेल

Pi Coin Value Increase: Pi Coin ने 20 फरवरी को अपना ओपन मेननेट लॉन्च कर दिया, जिससे यह प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह 100-150 डॉलर तक पहुंच सकता है। आइए इसके फ्यूचर मार्केट वैल्यू के बारे में जानते हैं।

कितनी हो जाएगी Pi Coin की वैल्यू

Pi Coin

विज्ञापन

Pi Coin Value Increase: Pi Network ने 20 फरवरी को अपना ओपन मेननेट Pi Coin ऑफिशियली लॉन्च कर दिया, जिससे यूजर्स को पहली बार अपने Pi Coin को नेटवर्क के बाहर ट्रांसफर करने की सुविधा मिली। इस लॉन्च के साथ ही यह क्रिप्टोकरेंसी अब OKX, Bitget और CoinDCX जैसे मेन क्रिप्टो एक्सचेंजों पर उपलब्ध हो गई है। यह क्रिप्टो इन्वेस्टर्स के लिए एक खास अवसर बन सकता है। ऐसे में क्या कभी मार्केट में अपनी जगह बना पाएगा या अचानक गायब हो जाएगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।

Pi Coin की कीमत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Pi Coin की कीमत हाल के हफ्तों में लगभग दोगुनी हो गई है, और यह 100 डॉलर के स्तर के करीब पहुंच चुकी है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यह 100 डॉलर लेवल को पार करता है, तो यह 120-150 डॉलर तक जा सकता है।

Advertisment

साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ता है, तो Pi Coin 2025 की शुरुआत में 80-120 डॉलर के बीच रह सकता है। अगर इसे ज्यादा लोग अपनाने लगते हैं, तो 150-200 डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।

Pi Coin Price Today

क्या 500 डॉलर तक पहुंचेगा Pi Coin?

हालांकि इसको लेकर कोई दावा करना अभी जल्दीबाजी होगी, लेकिन अगर Pi Coin को बड़े स्तर पर स्वीकार किया जाता है और इसके रियल-वर्ल्ड यूज बढ़ते हैं, तो यह 2030 तक 500 डॉलर से ज्यादा वैल्यू का हो सकता है। फिलहाल यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि नेटवर्क कैसे विकसित होता है।

विज्ञापन

हाल ही में Pi Coin ने भारी अस्थिरता देखी। लॉन्च के पहले दिन इसकी कीमत 2.20 डॉलर थी, लेकिन कुछ ही घंटों में यह 55% गिरकर 1 डॉलर हो गई। इसके बाद इसमें 70% से ज्यादा की गिरावट आई। कुछ निवेशक इसे 200 डॉलर तक खरीद और बेच रहे थे, जिससे बाजार में अवास्तविक उम्मीदें पैदा हुईं। Binance के अनुसार, Pi Coin की कीमत 0.732122 डॉलर है। इसकी मार्केट कैप 0 डॉलर है और 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 50.80 मिलियन डॉलर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ