एक सप्ताह में Pi Coin में 25% से अधिक की गिरावट आई है। Pi Network का ओपन मेननेट 20 फरवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद, उपयोगकर्ता पहली बार नेटवर्क के बाहर Pi Coin को ट्रांसफर करने में सक्षम हुए। लॉन्च के साथ यह Pi Coin अब OKX, Bitget और CoinDCX जैसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर भी उपलब्ध हो गया है।
मेननेट लॉन्च के बाद Pi Coin की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। Pi Coin की कीमत 55% गिरकर लगभग $1 हो गई। लॉन्च से पहले, कुछ निवेशक Pi Coin को बहुत अधिक कीमत पर (लगभग $200 तक) ट्रेड कर रहे थे, जिसके कारण अब लोग असमंजस में हैं।
कई क्रिप्टोकरेंसी में आ चुकी है गिरावट
केवल Pi Coin ही नहीं, बल्कि Bitcoin समेत दुनिया की तमाम क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। यह गिरावट डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूएस क्रिप्टो रिजर्व की स्थापना के बाद भी जारी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूएस क्रिप्टो रिजर्व की खबर से बाजार में निराशा थी क्योंकि निवेशकों ने अनुमान लगाया था कि अमेरिका मौजूदा परिसंपत्तियों को अलग रखने के बजाय क्रिप्टोकरेंसी बाजार में नए फंड डालेगा।
क्यों आई गिरावट?
क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट के कई कारण हैं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नीति घोषणाओं के बाद बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी सरकार द्वारा नए टैरिफ का कार्यान्वयन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Pi Coin की मौजूदा कीमत क्या है?
वर्तमान में Binance पर Pi Coin की कीमत $0.977787 (84 रुपये ) है और 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम $787.87 मिलियन (67,75,70,95,754 रुपये) है। Pi Coin का बाजार पूंजीकरण फिलहाल $6.78 बिलियन (5,83,08,23,73,000 रुपये) है। पिछले 24 घंटों में Pi Coin 7.18% बढ़ा है।
Pi Coin कैसे माइन करें?
- Google Play Store या Apple App Store से Pi Network ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
- Pi माइनिंग शुरू करने के लिए बोल्ट आइकन पर टैप करें।
- 3 दिनों के बाद, 3-5 लोगों को जोड़ें और अधिक Pi पॉइंट हासिल करने के लिए अपने रेफरल कोड को दोस्तों के साथ साझा करें।
Pi Coin को कैसे खरीदें और व्यापार करें?
अब Pi Coin को खरीदना और बेचना काफी आसान हो गया है।
- CoinDCX, OKX या Bitget जैसे एक्सचेंज पर साइन अप करें।
- KYC प्रक्रिया को पूरा करें।
- अपने एक्सचेंज वॉलेट में बैलेंस जमा करें।
- इसके बाद Pi Coin खरीदें और ट्रेडिंग शुरू करें।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
6 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines