Crypto News: Pi कॉइन ने लॉन्च के बाद से 293% की चौंका देने वाली वृद्धि हासिल की है। इस तरह, इसने बिटकॉइन, एथेरियम और Dogecoin जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें पिछले सात दिनों में लगभग 9-20% की गिरावट आई है। दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर इसकी लिस्टिंग लगभग तय मानी जा रही है, इस वजह से इसकी कीमत में उछाल आ रहा है। इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम और मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
अभी यहां है उपलब्ध
Pi Network ने हाल ही में अपने ओपन मेननेट Pi Coin को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया था। इस लॉन्च के साथ ही Pi कॉइन क्लोज्ड ईको-सिस्टम बाहर निकलकर दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की तरह ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। लॉन्च के बाद से Pi कॉइन OKX, Bitget और CoinDCX जैसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर उपलब्ध है। हालांकि, इसकी Binance पर लिस्टिंग अभी बाकी है.
अभी क्या है कीमत?
मेननेट लॉन्च के बाद Pi कॉइन की कीमत में गिरावट देखी गई और कीमत 1 डॉलर से भी नीचे गिर गया। हालांकि, बाद में इसने कमबैक किया और 24 फरवरी को 1.55 डॉलर के प्राइस पर पहुंच गया। Binance के डेटा के अनुसार, अब इसकी कीमत 2.946571 डॉलर है और बीते 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 232.4 मिलियन डॉलर रहा है।
क्या है संभावना?
Pi कॉइन की कीमतों में आई तेजी से कई सवाल खड़े हो गए हैं। जैसे कि क्या इसमें निवेश का सही समय है? क्या आने वाले समय में यह 100 या फिर 500 डॉलर का आंकड़ा छू सकता है? क्रिप्टोकरेंसी का जैसा इतिहास रहा है, उसके मद्देनजर Pi कॉइन यह आंकड़ा पार भी कर सकता है। क्रिप्टो की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से ऊपर जा सकती हैं और उतनी ही तेजी इनके नीचे आने का खतरा भी बना रहता है। यानी यहां स्थिर कुछ भी नहीं है, इसलिए कोई भी अनुमान हासिल करना किसी क्रिप्टो के लिए असंभव नहीं कहा जा सकता। एक्सपर्ट्स का कहना है कि Pi कॉइन में ग्रोथ की काफी क्षमता है। अगर इसका अडॉप्शन बड़े पैमाने पर होता है और प्रमुख एक्सचेंज इसे लिस्ट करते हैं, तो यह जल्द ही 100 डॉलर और 2023 तक 500 डॉलर का आंकड़ा पार कर सकता है।
चल रहा है सर्वे
क्रिप्टो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Pi कॉइन को लिस्ट करने के लिए Binance सर्वे करा रहा है। अधिकांश यूजर्स ने अब तक Pi के पक्ष में वोटिंग की है। Binance पर लिस्टिंग Pi कॉइन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इससे निवेशकों में उसके प्रति भरोसा बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर लोग इसकी ट्रेडिंग कर पाएंगे क्योंकि Binance का यूजर बेस काफी बड़ा है। माना जा रहा है कि स्पॉट ट्रेडिंग के अलावा, Binance अपने फ्यूचर्स मार्केट में भी Pi को पेश कर सकता है।
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
7 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
8 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
11 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
11 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
12 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
13 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
14 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
14 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
16 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines