Pi Coin Crash: बिटकॉइन, Ethereum और Dogecoin जैसी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी के बीच हाल ही में एक और नाम जुड़ा है जिसने लॉन्च के साथ ही काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Pi कॉइन की। शुरुआत में जहां इस क्रिप्टोकरेंसी में जोरदार उछाल देखने को मिला तो वहीं अब इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बिनेंस पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक पिछले 30 दिनों में Pi Coin में 96% तक की गिरावट देखने को मिली है।
1 डॉलर पहुंची पाई कॉइन की कीमत
बता दें कि Pi Network के ओपन मेननेट को ऑफिशियल तौर पर 20 फरवरी को लॉन्च किया गया था, जिससे इन्वेस्टर्स पहली बार अपने PiCoin को नेटवर्क के बाहर ट्रांसफर कर सकते हैं। लॉन्च के साथ ही यह PiCoin अब OKX, Bitget और CoinDCX जैसे क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर उपलब्ध है। लॉन्च के बाद Pi Coin की कीमत में अब भारी गिरावट देखी गई है।
जल्द ही इसकी कीमत लगभग 55% गिरकर लगभग 1 डॉलर हो गई और लगातार गिर रही है। हालांकि, मार्किट में इस नए कॉइन के एक्ससिटेमेंट की वजह से इस क्रिप्टोकरेंसी को कुछ राहत मिली और लॉन्च के 4 दिनों के अंदर ही इसमें 300% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।
Pi कॉइन को माइन करना आसान
जहां बिटकॉइन, एथेरियम सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी को माइन करने के लिए पावरफुल कंप्यूटर की जरूरत होती है, जिसकी माइनिंग में बहुत ज्यादा लागत आ सकती है। हालांकि, Pi कॉइन को मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके आसानी से माइन किया जा सकता है और इसके लिए बहुत बड़े सेट-अप की जरूरत नहीं होती है। चलिए जानें पाई कॉइन का लेटेस्ट प्राइस…
ये भी पढ़ें : DSLR में बदल जाएगा फोन…Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का स्मार्टफोन, कीमत iPhone से भी कम
पाई कॉइन का लेटेस्ट प्राइस
बाइनेंस डेटा के अनुसार, पाईकॉइन की कीमत $1.71769 है और 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम $126 मिलियन है। इसके अलावा, पाई नेटवर्क ने भारत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Google Play Store पर इसके 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।
बाइनेंस के अनुसार, पाई कॉइन का 24 घंटे का लो $1.52045 रहा, जबकि हाई $1.912922 रहा है। जबकि इसका ऑल-टाइम हाईएस्ट एस्टिमेट्स $330.65 प्रति कॉइन रहा है। पिछले 24 घंटों में पाई कॉइन की कीमत में 1.04% की वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 7 दिनों में इसके प्राइस में 3.58% की वृद्धि देखने को मिली है। बिनेंस के अनुसार, पाई कॉइन का पूरी तरह से Diluted Market Cap $116.80 मिलियन है।
संबंधित खबरें
IT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
23 mins ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
1 hr agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
2 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
2 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
3 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
20 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
21 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines