Digital Currency: क्रिप्टो मार्केट की दुनिया में अब यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या Pi कॉइन अगले कुछ सालों में 500 डॉलर का आंकड़ा छू सकता है? चंद दिन पहले ही Pi Network ने अपने ओपन मेननेट Pi Coin को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया था। इस लॉन्च के साथ ही Pi कॉइन क्लोज्ड ईको-सिस्टम बाहर निकलकर दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की तरह ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गया है।
तेजी से उतार -चढ़ाव
Pi कॉइन 20 फरवरी को लॉन्च हुआ, इसके बाद से इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यह 1.97 डॉलर से 0.737 डॉलर पर पहुंचा और फिर दोबारा छलांग लगाते हुए 24 फरवरी को 1.55 डॉलर के प्राइस पर पहुंच गया। कीमतों में इतनी तेजी से उतार-चढ़ाव ने इसके भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, सबसे पहला तो यही कि क्या ये आने वाले समय में 100 या फिर 500 डॉलर का आंकड़ा छू सकता है?
असंभव कुछ भी नहीं
क्रिप्टोकरेंसी का जैसा इतिहास रहा है, उसके मद्देनजर Pi कॉइन 2023 तक 500 डॉलर का आंकड़ा भी पार कर सकता है। क्रिप्टो की कीमतें रॉकेट के रफ्तार से ऊपर जा सकती हैं और उतनी ही तेजी इनके नीचे आने का खतरा भी बना रहता है। यानी यहां स्थिर कुछ भी नहीं है, इसलिए कोई भी अनुमान हासिल करना किसी क्रिप्टो के लिए असंभव नहीं कहा जा सकता। कुछ एक्सपर्ट्स क कहना है कि Pi कॉइन में ग्रोथ की काफी क्षमता है। अगर इसका अडॉप्शन बड़े पैमाने पर होता है और प्रमुख एक्सचेंज इसे लिस्ट करते हैं, तो यह जल्द ही 100 डॉलर तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें – Bitcoin Price Drop: पैसे लगाएं या बस दूर से तमाशा देखें? जानें क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह
ग्रोथ की क्षमता
क्रिप्टो एक्सचेंज OKX का कहना है कि वह जल्द ही Pi कॉइन की ट्रेडिंग शुरू कर सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, Pi कॉइन में तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता है, लेकिन इसका भविष्य इस पर निर्भर है कि डिजिटल एसेट के रूप में इसे कितना स्वीकार किया जाता है। फार्च्यून इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर Pi को डिजिटल करेंसी के रूप में व्यापक तौर पर स्वीकार किया जाता है, तो 2023 तक इसकी कीमत 500 डॉलर का आंकड़ा पार कर सकती है।
मार्केट का जोश हाई
वहीं, कुछ एनालिस्ट का मानना है कि बिना रियल वर्ल्ड यूटिलिटी और डेवलपर एंगेजमेंट के Pi कॉइन को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इसकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। बता दें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राज शुरू होने के बाद से क्रिप्टो को लेकर नजरिया बदल रहा है। ट्रंप क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कई कदम उठा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो मार्केट के अगले कुछ समय तक तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इस माहौल का फायदा उठाने के लिए कुछ और नई क्रिप्टो करेंसी भी लॉन्च हो सकती हैं।
असली टेस्ट अभी बाकी
Pi कॉइन को अभी एक रियल टेस्ट से गुजरना है और वो यह है कि क्या इसकी लिस्टिंग दुनिया के सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर होगी? क्रिप्टो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Pi कॉइन को लिस्ट करने के लिए Binance सर्वे करा रहा है। अधिकांश यूजर्स ने अब तक Pi के पक्ष में वोटिंग की है। Binance पर लिस्टिंग Pi कॉइन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इससे निवेशकों में उसके प्रति भरोसा बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर लोग इसकी ट्रेडिंग कर पाएंगे क्योंकि Binance का यूजर बेस काफी बड़ा है। माना जा रहा है कि स्पॉट ट्रेडिंग के अलावा, Binance अपने फ्यूचर्स मार्केट में भी Pi को पेश कर सकता है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
15 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
16 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
17 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
17 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
19 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
20 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines