PF Balance Check: ईपीएफओ कर्मचारी को दिवाली का तोहफा मिल चुका है। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने 2022-23 की ब्याज दरों को खातों में भेजना शुरू कर दिया है। आपको बताते चलें कि ईपीएफओ अकाउंट पर 8.2 की दर से ब्याज मिलती है, इसे हर साल सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के साथ वित्त मंत्रालय तय करता है। साल 2023 की बात करें तो सरकार ने जून में इसके लिए ब्याज दरों का ऐलान किया था।
सोशल मीडिया पर लगातार पूछा जा रहा था सवाल
सोशल मीडिया पर कर्मचारी, ईपीएफओ से लगातार सवाल कर रहे थे कि कब ब्याज को उनके खातों में ट्रांसफर करना शुरू किया जाएगा। इस पर ईपीएफओ ने बताया कि उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसी साल सभी खाताधारकों को ब्याज के पैसे मिल जाएंगे। इसलिए सभी कर्मचारी थोड़ा धैर्य दिखाएं।
कैसे चेक करें बैलेंस
अब आपको बताते हैं कि आप अपने पीएफ का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप मैसेज, मिस्ड कॉल या फिर उमंग एप का सहार ले सकते हैं। मैसेज के लिए आप 7738 299 899 का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ में अगर आपको मिस कॉल से बैलेंस चेक करना है तो रजिस्टर मोबाइल से 011-22901406 पर मिस कॉल देकर अपना बैलेंस चेक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- सरकार ने किए 11.5 करोड़ पैन कार्ड बैन, कहीं आपका कार्ड उसमें तो नहीं?
उमंग ऐप का ये है प्रोसेस
वहीं अगर उमंग ऐप की बात करें तो आपको ईपीएफओ सेक्शन में जाकर व्यू पासबुक को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद एम्पलाई सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करके ओटीपी सब्मिट करना होगा, जो कि आपका रजिस्टर्ड मोबाइल पर आएगा। सब्मिट करते ही आपके सामने आपका पीएफ का बैलेंस आ जाएगा।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
5 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
7 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
12 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
12 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
15 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
19 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
19 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines