EPFO Latest Update: वित्त वर्ष 2022 के लिए, सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लगभग पांच करोड़ खाताधारकों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.1 प्रतिशत की ब्याज दर को मंजूरी दी है। पीएफ खाताधारकों को पीएफ का ब्याज जल्द ही भेजा जाएगा। अगर आपके खाते में 5 लाख रुपये हैं, तो आपके पीएफ खाते पर आपको 40,000 रुपये का ब्याज मिल सकता है।
सरकार जल्द ही पीएफ खातों में पैसा ट्रांसफर करेगी। अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो जल्द ब्याज का पैसा खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अगर आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपये हैं तो आपको 40,000 रुपये तक का ब्याज मिल सकता है।
कब होगा पीएफ ट्रांसफर?
ईपीएफओ जल्द ही कर्मचारियों के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों में ब्याज का पैसा डालना शुरू करेगा। ईपीएफ जमा पर यह 8.1 फीसदी ब्याज वित्त वर्ष 1978 के बाद से सबसे कम है। उस वक्त ब्याज दर 8 फीसदी थी। ईपीएफओ ने ऐलान किया है कि कैसे आप इन चार तरीकों से घर बैठे मिनटों में अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं।
और पढ़िए –Share Market Closing: एयरटेल, टाटा समेत ये शेयर रहे टॉप पर, इन स्टॉक्स का हुआ बुरा हाल!
SMS के जरिए बैलेंस कैसे चेक करें?
ईपीएफओ में पंजीकृत मोबाइल नंबर से EPFO UAN LAN (भाषा) टाइप करें और 7738299899 पर भेजें। LAN यानी आपकी भाषा। अगर आप अंग्रेजी में जानकारी चाहते हैं तो आपको LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखा जाना है। हिंदी में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।
मिस्ड कॉल के माध्यम से जानकारी कैसे पाएं?
आप मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी होगी।
वेबसाइट के माध्यम से जानकारी कैसे पाएं?
अपना बैलेंस ऑनलाइन चेक करने के लिए ईपीएफ पासबुक पोर्टल पर जाएं। अपने यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके इस पोर्टल पर लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुल जाएगी जिसमें आप बैलेंस देख सकते हैं।
Umang App के माध्यम से जानकारी कैसे पाएं?
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए Umang AF खोलें और EPFO पर क्लिक करें। इसके बाद Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे एंटर करने के बाद आप ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
11 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines