PF Account Balance Check: वित्तीय वर्ष 2021-22 के भविष्य निधि (PF) अंशदाताओं के खाते में ब्याज क्रेडिट दिखना शुरू हो गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation, EPFO) ने पिछले महीने ब्याज देना शुरू किया था। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ खाते में निवेश पर ब्याज दर 8.1 फीसदी है। मार्च में, ईपीएफओ ने 8.1 प्रतिशत की ब्याज दर घोषित की, जो पिछले वित्तीय वर्ष के लिए चार दशकों में सबसे कम है।
ईपीएफओ का केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) वित्त मंत्रालय से बातचीत के बाद हर साल दर तय करता है। इसके बाद वित्त मंत्रालय द्वारा दर की पुष्टि की जाती है, जो इस साल जून में हुई थी।
एक बार ब्याज जमा हो जाने के बाद, यह व्यक्ति के पीएफ खाते में दिखना शुरू हो जाता है। एक पीएफ ग्राहक (PF subscriber) टेक्स्ट मैसेज, मिस्ड कॉल, उमंग ऐप और ईपीएफओ वेबसाइट सहित कई तरीकों से खाते की शेष राशि का पता लगाया जा सकता है।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना खरीदने में ना करें देरी, कीमत को लेकर आया यह बड़ा अपडेट, जानें ताजा भाव
SMS के द्वारा पता करें
सबसे पहले, 7738299899 पर एक टेक्स्ट संदेश ‘EPFOHO UAN ENG’ भेजें। टेक्स्ट संदेश के अंतिम तीन अंक इस बात को प्रमाणित करते हैं कि आपको किस भाषा में संवाद करना है। आप अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मराठी, बंगाली, कन्नड़, पंजाबी, तेलुगु, मलयालम और गुजराती जैसी कुल 10 भाषाओं में से चुन सकते हैं।
यहां आप इस बात को सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ जुड़ा हुआ हो। प्रक्रिया आगे बढ़ेगी तो EPFO आपके पिछले पीएफ अंशदान, शेष डिटेल्स और उपलब्ध केवाईसी की जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर एक SMS के माध्यम से भेजेगा।
मिस कॉल से भी बन जाएगा आपका काम
आप UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको बैलेंस की जानकारी वाला एक SMS प्राप्त होगा।
UMANG ऐप का करें इस्तेमाल
इसके लिए आपको Google PlayStore या App Store से ऐप डाउनलोड करना होगा और अपने UAN और OTP का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। इसके बाद आप मोबाइल स्क्रीन पर खाते से जुड़ी जानकारी आसानी से देख पाएंगे।
EPFO की वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले, आधिकारिक ईपीएफओ वेबसाइट पर जाएं और ‘Our Services tab’ चुनें।
- यहां आपको ‘For Employees’ पर क्लिक करना होगा।
- फिर ‘Member Passbook’ का चयन करें और अपने पीएफ खाते की शेष राशि की जांच करने के लिए अपना यूएएन और पासवर्ड दर्ज करें।
- यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जो लोग एक से अधिक संगठनों में कार्यरत हैं, उन्हें अलग-अलग सदस्य आईडी के माध्यम से अपना पीएफ बैलेंस चेक करना होगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
13 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
17 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
18 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
21 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
23 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines