Latest Fuel Rates: 22 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक समान रहीं। हालांकि, कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को भी वही रहीं। गौरतलब है कि देशभर में पिछले कुछ महीनों से ईंधन की कीमतें स्थिर हैं।
हालांकि, अलग-अलग शहरों में कुछ मौकों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जाता है। मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर आदि जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर ईंधन की कीमतें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं।
अमृतसर में पेट्रोल की कीमत 2 पैसे बढ़कर 98.76 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह डीजल की कीमत में भी 2 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह 89.06 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
नोएडा-गुरुग्राम के ताजा दाम
नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपये और डीजल भी 11 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह गुरुग्राम में पेट्रोल 52 पैसे महंगा हुआ और 96.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल भी 51 पैसे महंगा होकर 89.54 रुपये पर बिक रहा है। पिछली बार, ईंधन की कीमत में संशोधन पिछले साल 21 मई को किया गया था जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर घटा दिया था।
आपके शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
- अहमदाबाद: पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 96.22 रुपये, डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 91.96 रुपये बिक रहा है।
- अजमेर: पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 108.20 रुपये, डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 93.47 रुपये बिक रहा है।
- जयपुर: पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 108.41 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 93.65 रुपये बिक रहा है।
- अमृतसर: पेट्रोल 2 पैसे महंगा होकर 98.76 रुपये, डीजल के दाम 2 पैसे बढ़कर 89.06 रुपये हुए।
- नोएडा: पेट्रोल अब 11 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपये, डीजल भी 11 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये हुआ।
- गुरुग्राम: पेट्रोल 52 पैसे महंगा होकर 96.66 रुपये, डीजल के दाम 51 पैसे बढ़कर 89.54 रुपये हुए।
- लखनऊ: पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये, डीजल 10 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये हुआ।
- पटना: पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 107.47 रुपये और डीजल 4 पैसे महंगा होकर 94.25 रुपये हो गया है।
प्रमुख मेट्रो शहरों में तेल की कीमतें
- चेन्नई- पेट्रोल 102.74 रुपये, डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
SMS से पाएं तेल की कीमतों पर अपडेट
प्रमुख तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। ऐसे में ग्राहक बिना किसी परेशानी के घर बैठे SMS के जरिए ईंधन की कीमतों को चेक कर सकते हैं। HPCL ग्राहक पेट्रोल और डीजल की नवीनतम कीमत अपडेट प्राप्त करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> को 9222201122 पर भेजें, BPCL ग्राहक <डीलर कोड> को 9223112222 पर भेजें, इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP <डीलर कोड> को 9224992249 पर भेजें।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
9 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
10 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
12 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
12 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
15 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
15 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
16 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines