नोएडा, गुरुग्राम, अमृतसर में बढ़ीं पेट्रोल की कीमतें, जानें- आपके शहर में कितने हुए तेल के रेट?
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Latest Fuel Rates: 22 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक समान रहीं। हालांकि, कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को भी वही रहीं। गौरतलब है कि देशभर में पिछले कुछ महीनों से ईंधन की कीमतें स्थिर हैं।
हालांकि, अलग-अलग शहरों में कुछ मौकों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जाता है। मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर आदि जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर ईंधन की कीमतें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं।
अमृतसर में पेट्रोल की कीमत 2 पैसे बढ़कर 98.76 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह डीजल की कीमत में भी 2 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह 89.06 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपये और डीजल भी 11 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह गुरुग्राम में पेट्रोल 52 पैसे महंगा हुआ और 96.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल भी 51 पैसे महंगा होकर 89.54 रुपये पर बिक रहा है। पिछली बार, ईंधन की कीमत में संशोधन पिछले साल 21 मई को किया गया था जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर घटा दिया था।
प्रमुख तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। ऐसे में ग्राहक बिना किसी परेशानी के घर बैठे SMS के जरिए ईंधन की कीमतों को चेक कर सकते हैं। HPCL ग्राहक पेट्रोल और डीजल की नवीनतम कीमत अपडेट प्राप्त करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> को 9222201122 पर भेजें, BPCL ग्राहक <डीलर कोड> को 9223112222 पर भेजें, इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP <डीलर कोड> को 9224992249 पर भेजें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: