---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Petrol Diesel Price, 11 December 2022: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट जानें दाम घटे या बढ़े ?

Petrol Diesel Price, 11 December 2022: महंगाई के मोर्चे पर आज भी आम लोगों के लिए राहत भरी की खबर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी गिरावट के बीच भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।हालांकि तेल […]

---खबर नीचे जारी है---

Petrol Diesel Price, 11 December 2022: महंगाई के मोर्चे पर आज भी आम लोगों के लिए राहत भरी की खबर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी गिरावट के बीच भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।

हालांकि तेल कंपनियों ने रविवार (11 December 2022) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 201वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 सरकारी तेल कंपनियों ने आज रविवार 11 दिसंबर 2022 के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 201वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी तेज की कीमतें स्थिर है।

और पढ़िए – LPG Gas Checking: भीगा कपड़ा बता देगा कि सिलेंडर में बची है कितनी गैस? जानें- कैसे

---खबर नीचे जारी है---

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल के की कीमत में नरमी देखी जा रही है। फिलहाल डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड की कीमत घटकर 78 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब है।

इससे पहले 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।

---खबर नीचे जारी है---

देश के महानगरों में ये है भाव

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

और पढ़िए – PF में रखें हैं पैसे तो हो जाएं अलर्ट, EPFO ने जारी की ये चेतावनी

---खबर नीचे जारी है---

यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

राजस्‍थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है।

यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

---खबर नीचे जारी है---

क्या है आज का भाव (Petrol Diesel Price on 11 December 2022)

दिल्ली (Delhi): पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।

मुंबई (Mumbai): पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।

---खबर नीचे जारी है---

कोलकाता (Kolkata): पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

चेन्नई (Chennai): पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

---खबर नीचे जारी है---

हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।

बंगलुरु (Bangalore): पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

---खबर नीचे जारी है---

तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram): पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।

पोर्टब्‍लेयर (Port Blair): पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।

---खबर नीचे जारी है---

भुवनेश्वर (Bhubaneswar): पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।

चंडीगढ़ (Chandigarh): पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।

---खबर नीचे जारी है---

लखनऊ (Lucknow): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।

नोएडा (Noida): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।

---खबर नीचे जारी है---

जयपुर (Jaipur): पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।

पटना (Patna): पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

---खबर नीचे जारी है---

गुरुग्राम (Gurugram): 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।  

और पढ़िए – LIC Famous Scheme: सिर्फ 2000 रुपये का करें निवेश और 48 लाख के बन जाएं मालिक, इस उम्र के लोग जरूर दें ध्यान

---खबर नीचे जारी है---

इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।  

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 11, 2022 06:04 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola