Petrol-Diesel Quality Check: दिन भर में लाखों लोग अपनी गाड़ियों से यात्रा करते हैं। इस दौरान वो पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जाते हैं। ज्यादातर लोगों की नजर सिर्फ और सिर्फ मीटर में दिख रहे जीरो पर होती है। इसके बाद पेट्रोल डीजल भरते वक्त वहां पर नंबर्स चलते दिखते हैं। इन नंबर्स को देखकर ही आप मुतमईन हो जाते हैं कि पूरा पेट्रोल भरवा लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी मीटर में एक जगह पर नजर रखनी होती है?
आमतौर पर जब गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए जाते हैं, तब मीटर में जीरो चेक करने को कहा जाता है। जिसको देखकर आप सोच लेते हैं कि आपको सही से पेट्रोल मिल गया है। लेकिन ये बात यहीं तक सीमित नहीं है। पेट्रोल पंप के मीटर में पैसे और लीटर के अलावा भी एक और जगह पर ध्यान देना होता है।
ये भी पढ़ें… हाइवे किनारे लगे पत्थर अलग-अलग रंग के क्यों? क्या संकेत देता है काला-पीला, ऑरेज कलर
तेल की शुद्धता की कैसे करें जांच?
मीटर में हम जिस जगह पर ध्यान देने की बात कर रहे हैं वो तेल की शुद्धता से जुड़ा है। अगर इसमें हेर पेर हुआ तो आपको चपत लग सकती है। कितने का तेल भरा गया, और कितने लीटर भरा ये तो सभी जगह पर दिखाया जाता है। लेकिन इसके अलावा आपको इसी मशीन में स्क्रीन पर डेंसिटी भी दिखाई देगी। इसे साफ लफ्जों में कहें तो इससे ईंधन की क्वालिटी यानी शुद्धता का पता चलता है। बाकी चीजों के साथ आपको इसपर भी ध्यान देना चाहिए।
अब सवाल ये उठता है कि इसमें छेड़छाड़ कैसे की जाती है? आपको बता दें कि किसी भी किसी पदार्थ के गाढ़ेपन उसकी डेंसिटी कहा जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि इसमें मिलावट कर दी जाती है। मीटर में शुद्धता के आंकड़ों को सेट किया जाता है। इसमें आप देख सकते हैं कि अगर तय आंकड़ों के मुताबिक नंबर नहीं हैं तो वो मिलावटी तेल होता है। पेट्रोल की डेंसिटी की बात करें तो ये 730 से 800 किलोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होती है। वहीं, डीजल की करें तो इसके लिए डेंसिटी 830 से 900 किलोग्राम प्रति क्लूबिक मीटर तय की गई है।
बस आपको इस दौरान मीटर के अलावा इस पर भी ध्यान देना है। अगर तय नंबर्स के हिसाब से उसमें नंबर्स नहीं दिखते हैं तो उसको पकड़कर आप शुद्धता को लेकर शिकायत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें… सरकार ने बदले टोल के नियम! 20 किमी तक Toll Tax नहीं, पढ़िए क्या हुए बदलाव?
संबंधित खबरें
सोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
14 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
36 mins agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
3 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
4 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
17 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
17 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines