शिलांग: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार से राज्य सरकार ने बढ़ोतरी की है। मेघालय सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 1.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। राज्य के कराधान मंत्री जेम्स पीके संगमा ने इसकी जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि आज पेट्रोल पर टैक्स की मौजूदा दर 13.5% या 11 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। इस बैठक में इसे संशोधित कर 13.5% या 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर 1.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की है।
अभी पढ़ें – रेल्वे ने रद्द की 130 से अधिक ट्रेनें, इन स्टेप्स से जानें अपनी गाड़ी की स्थिति
इस बीच, डीजल पर अभी तक टैक्स 5% या 4 रुपये प्रति लीटर था। इसे संशोधित कर 5% या 5.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। संगमा ने बुधवार को कैबिनेट की ओर से बदलावों को मंजूरी दिए जाने के बाद कहा, ‘जैसा कि आप जानते होंगे कि असम राज्य ने पेट्रोल और डीजल की दरों में वृद्धि की है।’ इस हिसाब से अब बिरनीहाट में पेट्रोल की दर 95.1 रुपये प्रति लीटर और शिलांग में 96.83 रुपये प्रति लीटर होगी। उन्होंने कहा कि बिरनीहाट में डीजल की कीमत 83.5 रुपये प्रति लीटर और शिलांग में 84.72 रुपये प्रति लीटर होगी।
अभी पढ़ें – रेल्वे ने रद्द की 130 से अधिक ट्रेनें, इन स्टेप्स से जानें अपनी गाड़ी की स्थिति
कैबिनेट ने सभी श्रेणियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद के लाभों और भत्तों सहित न्यायिक अधिकारियों के वेतन ढांचे पर निर्णय लेने के लिए दूसरे राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग (एसएनजेपीसी) का विस्तार करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
7 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
19 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
23 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines