हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां महंगा हुआ और कहां सस्ता? दिल्ली समेत अन्य शहरों की रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today: GST की दरें बदलने से पेट्रोल और डीजल के दामों पर असर नहीं पड़ा है, लेकिन आज 23 सितंबर को पेट्रोल और डीजल कुछ शहरों और राज्यों में महंगा हुआ है. नोएडा, गुरुग्राम और पटना में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बदले हैं.

विज्ञापन
GST की दरें बदलने का असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर नहीं पड़ा.

Petrol Diesel Price Today: वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरें लागू होने के बाद देशभर में कई चीजों के दाम घट गए हैं, वहीं आज 23 सितंबर 2025 को पेट्रोल और डीजल के दाम 3 बड़े शहरों और 7 राज्यों में बढ़े हैं. आज पेट्रोल और डीजल नोएडा, गुरुग्राम और पटना में महंगा हुआ है. वहीं उतराखंड, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात और बिहार में भी पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं तो आइए जानते हैं कि आज दिल्ली समेत देशभर के बड़े शहरों और प्रमुख राज्यों में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये में मिलेगा?

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोने की महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.14 लाख से ज्यादा हुआ रेट, जानें आज कितने बढ़े हैं दाम?

इन शहरों में बढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट

बता दें कि आज 23 सितंबर को गुरुग्राम में पेट्रोल का रेट 39 पैसे बढ़ा है तो आज तेल 95.65 रुपये में मिलेगा और डीजल 37 पैसे महंगा हुआ है तो आज तेल 88.10 रुपये में मिलेगा. नोएडा में पेट्रोल का रेट 6 पैसे बढ़ा है तो आज तेल 94.77 रुपये में मिलेगा और डीजल 8 पैसे महंगा हुआ है तो आज तेल 87.89 रुपये में मिलेगा. पटना में पेट्रोल का रेट 37 पैसे बढ़ा है तो आज तेल 105.60 रुपये में मिलेगा और डीजल 34 पैसे महंगा हुआ है तो आज तेल 91.83 रुपये में मिलेगा.

विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई में आज इतना है रेट

बता दें कि आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल का रेट न बढ़ा और न ही घटा है, इसलिए आज तेल 94.77 रुपये में मिलेगा और डीजल 87.67 रुपये में ही मिलेगा. वहीं मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल का रेट स्थिर है, इसलिए आज पेट्रोल 103.50 रुपये में मिलेगा और डीजल 90.03 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बढ़ा, इसलिए आज पेट्रोल 105.41 रुपये में मिलेगा और डीजल 92.02 रुपये में मिलेगा. चेन्नई में आज पेट्रोल का रेट 9 पैसे घटा है तो आज तेल 100.82 रुपये में मिलेगा और डीजल 9 पैसे सस्ता हुआ है तो आज तेल 92.40 रुपये में मिलेगा.

यह भी पढ़ें: PF निकालने के नए नियम दिवाली तक हो सकते हैं लागू, जानें क्या रहेगा EPFO 3.0 से पैसा निकालने का प्रोसेस?

विज्ञापन

अन्य राज्यों में आज ये है पेट्रोल का रेट

बिहार में 105.60 रुपये, चंडीगढ़ में 94.3 रुपये, छत्तीसगढ़ में 99.44 रुपये, गुजरात में 95.05 रुपये, हरियाणा में 95.71 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 95.21 रुपये, मध्य प्रदेश में 106.44 रुपये, महाराष्ट्र में 103.50 रुपये, पंजाब में 98.28 रुपये, राजस्थान में 104.72 रुपये, उत्तर प्रदेश में 94.69 रुपये और उत्तराखंड में 93.49 रुपये है.

अन्य राज्यों में आज ये है डीजल का रेट

बिहार में 91.83 रुपये, चंडीगढ़ में 82.45 रुपये, छत्तीसगढ़ में 93.39 रुपये, गुजरात में 90.72 रुपये, हरियाणा में 88.17 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 87.29 रुपये, मध्य प्रदेश में 91.82 रुपये, महाराष्ट्र में 90.03 रुपये, पंजाब में 88.09 रुपये, राजस्थान में 90.21 रुपये, उत्तर प्रदेश में 87.81 रुपये, उत्तराखंड में 88.38 रुपये है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola