Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी, जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक क्या है आज का भाव

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. लेकिन इस बीच भारत में आज जारी हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है.

PETROL-DIESEL.jpg_e12f4c

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को भी ईंधन के नए रेट जारी किए, जिनमें अधिकांश शहरों में पुराने दामों पर ही पेट्रोल और डीजल मिल रहा है.

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण पिछले कुछ दिनों में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 13 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने अभी तक खुदरा ईंधन कीमतों (Retail fuel prices) में बढ़ोतरी नहीं की है. खबरों के अनुसार, रविवार को जारी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

इन शहरों में पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये के पार

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरू में 111.37 रुपये, हैदराबाद में 115.69 रुपये, जयपुर में 113.32 रुपये, कोलकाता में 113.48 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये, पुणे में 112.02, तिरुअनंतपुरम में 115.49 रुपये, पटना में 113.37 रुपये में पेट्रोल मिल रहा है.

विज्ञापन

नई दिल्ली, लखनऊ में गुरुग्राम में क्या हैं पेट्रोल के दाम?

ताजा खबरों के अनुसार, दिल्ली में 102.12 रुपये, चेन्नई में 108.96 रुपये, गुरुग्राम में 102.97 रुपये, नोएडा में 101.89 रुपये, भुवनेश्वर में 108.97 रुपये, चंडीगढ़ में 101.54 रुपये, लखनऊ में 101.89 रुपये में पेट्रोल मिल रहा है.

क्या हैं शहरों में डीजल के रेट?

बता दें कि डीजल के दाम (Diesel Price today) भी अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हैं. नई दिल्ली में 95.20 रुपये, कोलकाता में 99.82 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये, चेन्नई में 100.74 रुपये, गुरुग्राम में 95.64 रुपये, नोएडा में 95.37 रुपये, बेंगलुरू में 99.56 रुपये, भुवनेश्वर में 100.68 रुपये, चंडीगढ़ में 89.47 रुपये, हैदराबाद में 105.22 रुपये, जयपुर में 98.63 रुपये, लखनऊ में 95.36 रुपये, पटना में 99.36 रुपये और तिरुअनंतपुरम में 104.40 रुपये में डीजल मिल रहा है.

विज्ञापन

बता दें कि राज्य करों और स्थानीय वैट के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

SMS के जरिए भी जान सकते हैं दाम

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. उपभोक्ता इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपने शहर का ताजा रेट देख सकते हैं. एसएमएस सेवा के जरिए भी कीमतों की जानकारी ली जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ