हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल हो गया सस्ता? जानें आज के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 17 March 2024: पेट्रोल और डीजल के प्राइस रोजाना अपडेट होते हैं। आज यानी 17 मार्च 2024 को भी ईंधन के ताजा भाव जारी हो गए हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें…

विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 17 March 2024: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा रोजाना 6 बजे ईंधन के नए दाम जारी किए जाते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी जिसके बाद 14 मार्च 2024 को ईंधन के दाम कम हुए थे, लेकिन 17 मार्च, रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमत पर राजस्थान में वैट 4% तक कम हुआ है। जिसके चलते राज्य में पेट्रोल की कीमतों में 1.40 से लेकर 5.30 रुपये तक की कटौती हुई है। वहीं डीजल की कीमतें भी 1.34 से लेकर 4.85 रुपये तक कम हुई हैं। आइए आज के पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट प्राइस पर एक नजर डालते हैं…

चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

  • दिल्ली में पेट्रोल के दाम 94.72 रुपये और डीजल के दाम 87.62 रुपये है।
  • मुंबई में पेट्रोल के दाम 104.21 रुपये और डीजल के दाम 92.15 रुपये है।
  • कोलकाता में पेट्रोल के दाम 103.94 रुपये और डीजल के दाम 90.76 रुपये है।
  • चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100.75 रुपये और डीजल के दाम 92.34 रुपये है।

ये भी पढ़ें : सिर्फ 673 रुपये में घर ले आएं 7500 का फोन, लुक IPhone जैसा

विज्ञापन

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
नोएडा 96.65 89.76
गाजियाबाद 96.58 89.75
गुरुग्राम 97.18 90.05
लखनऊ 96.57 89.76
आगरा 96.63 89.57
मथुरा 96.35 89.61
मेरठ 96.56 89.74
जयपुर 108.48 93.69
प्रयागराज 97.17 90.64
वाराणसी 96.89 90.64
अयोध्या 97.03 90.22
कानपुर 96.71 90.13
पटना 105.18 92.04

वेबसाइट या SMS से भी जानें लेटेस्ट प्राइस

आप घर बैठे भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जान सकते हैं, बस इसके लिए आपको एक ऐप इनस्टॉल करना होगा या एक नंबर पर मैसेज करना होगा। आप इंडियन ऑयल ऐप (Indian Oil App) के जरिए से ईंधन के नए रेट जान सकते हैं। जबकि, तेल कंपनियों को मैसेज करके भी पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। मैसेज से लेटेस्ट प्राइस जानने के लिए इंडियन ऑयल को इस 9224992249 नंबर पर मैसेज करें। इसके बाद आपको ईंधन का नया रेट मिल जाएगा। आपको मैसेज में जाकर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर भेज देना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola