---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Petrol Diesel Price Today: सस्ता या महंगा? कितनी है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 13 February 2024: आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल कहां महंगा हुआ है? कहां पर ईंधन की कीमत बढ़ी है? आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Petrol Diesel Price Today 13 February 2024 in India: रोजाना सुबह 6 बजे ऑयल कंपनी पेट्रोल और डीजल कीमत का संशोधन कर नई कीमत को जारी करती हैं। हालांकि जरूरी नहीं की कि ईंधन के दाम बढ़े या घटे ही। कई बार कीमत एक सामान्य भी रहती है।

क्रूड ऑयल की कीमत में खास बदलाव न होने के कारण भारत में आखिर बार ईंधन की कीमत में बदलाव साल 2022 में हुआ था, जिसके बाद सिर्फ कुछ पैसे का उतार चढ़ाव देखने को ही मिला है। आज यानी 13 फरवरी 2024 को पेट्रोल-डीजल के नए दाम क्या है? ईंधन कहां सस्ता या महंगा हुआ है, आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

  1. दिल्ली- प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 90.08 रुपये है।
  2. चेन्नई- प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 90.08 रुपये है।
  3. कोलकाता-  प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.76 रुपये है।
  4. मुंबई- प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 94.24 रुपये है।

Petrol and Diesel Price in all Cities

 शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 96.65 89.76
गुरुग्राम 97.18 90.05
गाजियाबाद 96.58 89.75
मथुरा 96.35 89.61
आगरा 96.63 89.57
लखनऊ 96.57 89.76
प्रयागराज 97.17 90.64
जयपुर 108.48 93.69
अयोध्या 97.03 90.22
मेरठ 96.31 89.64
वाराणसी 96.89 90.64
पटना 107.24 94.32
कानपुर 96.71 90.13

कैसे देखें पेट्रोल और डीजल के नए दाम?

तेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए पेट्रोल और डीजल की नए रेट चेक कर सकते हैं। अलग अलग ऑयल कंपनी जैसे- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और एचपी की ऑफिशियल साइट पर जाकर आप अपने शहर के ईंधन की नई कीमत देख सकते हैं।

SMS से कैसे देखें ईंधन के दाम?

आप ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा मैसेज से भी ईंधन के नए रेट देख सकते हैं। इंडियन ऑयल को 9224992249 नंबर पर अपने शहर का पिन कोड लिखकर मैसेज कर दें। ऐसा ही SMS भारत पेट्रोलियम को 9223112222 नंबर पर कर दें। HP और शहर का कोड का एसएमएस हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9222201122 नंबर पर भेज दें।

---विज्ञापन---

हर राज्य में कीमत अलग

हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग अलग होती है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा ईंधन की कीमत पर टैक्स वसूला जाता है जो नगर पालिका की ओर से तय किया जाता है। इसे लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है। इस टैक्स के कारण हर जगह ईंधन के दाम अलग अलग होते हैं।

First published on: Feb 13, 2024 07:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola