हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today, 11 October 2025: टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का भाव

Petrol Diesel Price Today in India: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बदलाव दर्ज क‍िया गया है. जानें आज तेल भरवाने के ल‍िए आपको क‍ितना खर्च करना होगा.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतें, रोजमर्रा के खर्चों को सीधे प्रभावित करती हैं. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम में पर‍िवर्तन के बारे में जानना जरूरी हो जाता है. दरअसल, देश की तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) हर सुबह 6 बजे नई कीमतें अपडेट करती हैं. ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के अनुसार बदलती रहती हैं. नई दिल्ली से बेंगलुरु तक, आज 11 अक्टूबर, 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्‍या हैं, आइये जानते हैं:

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल की कीमत (Petrol prices today, October 11)

गुड रिटर्न्स के अनुसार, चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत सबसे कम 94.30 रुपये प्रति लीटर है, जबकि दिल्ली में यह 94.77 रुपये प्रति लीटर है.

विज्ञापन

द‍िल्‍ली में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कल की तरह ही ये 94.77 रुपये प्रत‍ि लीटर है. इसी तरह कोलकाता, मुंबई, चेन्‍नई, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, हैदराबाद और जुयपुर में भी कीमतें नहीं बदली हैं. यहां पेट्रोल की कीमत कुछ इस तरह है:

कोलकाता : 105.41

विज्ञापन

मुंबई : 103.50

चेन्‍नई: 100.90

विज्ञापन

भुवनेश्‍वर : 101.11

चंडीगढ : 94.30

विज्ञापन

हैदराबाद : 107.46

जयपुर : 104.72

विज्ञापन

गुरुग्राम में पेट्रोली कीमत में 0.35 रुपये की कटौती के बाद 95.30 है. वहीं लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमत 0.04 रुपये घटी है, ज‍िसके बाद यहां पेट्रोल 94.69 रुपये प्रत‍ि लीटर के भाव पर आज म‍िल रहा है.

वहीं कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमत में इजाफा भी देखने को म‍िला है. नोएडा में पेट्रोल का भाव आज 95.12 रुपये प्रत‍ि लीटर है, जो कल के मुकाबले 0.07 रुपये ज्‍यादा है. बेंगलुरु में 102.98 रुपये प्रत‍ि लीटर (+0.06), पटना में 105.56 रुपये प्रत‍ि लीटर और त‍िरुवनंतपुरम में 107.48 रुपये प्रत‍ि लीटर (+0.15) पर तेल का भाव चल रहा है.

विज्ञापन

आज डीजल का भाव (Diesel prices today, October 11)

चंडीगढ़ में डीजल सबसे सस्ता है, जो 82.45 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है, जो सभी शहरों में सबसे कम है.

विज्ञापन

नई दिल्ली में डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां 87.67 रुपये प्रत‍ि लीटर डीजल म‍िल रहा. वहीं कोलकाता में 92.02 रुपये, मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.48 रुपये, जयपुर में 90.21 रुपये, भुवनेश्वर में 92.69 रुपये, चंडीगढ़ में 82.45 रुपये और हैदराबाद में 95.70 रुपये प्रत‍ि लीटर डीजल म‍िल रहा है. इन शहरों में डीजल की कीमत अपर‍िर्वतित रही.

गुड़गांव में 0.33 रुपये घटकर आज डीजल 87.77 रुपये प्रत‍ि लीटर में ब‍िक रहा है. वहीं लखनऊ में भी डीजल के दाम में 0.05 रुपये की कटौती हुई है, ज‍िसके बाद 87.81 रुपये प्रत‍ि लीटर डीजल ब‍िक रहा है.

नोएडा में 88.29 (+0.10), बेंगलुरु में 91.04 (+0.05), पटना में 91.80 (+0.31) और तिरुवनंतपुरम में 96.48 (+0.27) प्रत‍ि लीटर डीजल उपलब्‍ध है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola