हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल 7.41, डीजल 25 रुपये महंगा, शेल इंड‍िया ने बढ़ाए दाम

जेब खाली करने को तैयार हो जाइये। क्‍योंक‍ि प्राइवेट पेट्रोल पंपों (Shell/Nayara) पर डीजल 25 रुपये और पेट्रोल 7.41 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। मिडिल ईस्ट की जंग ने कच्चे तेल की सप्लाई चैन को तोड़ दिया है। बेंगलुरु में डीजल अब 123 रुपये के पार है। क्या सरकारी कंपनियां भी बढ़ाएंगी दाम? पूरी रिपोर्ट यहां देखें।

विज्ञापन
शेल इंड‍िया एक प्राइवेट तेल कंपनी है

Petrol Diesel Latest Price: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल युद्ध की भीषण आग अब भारतीय ईंधन बाजार को झुलसाने लगी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद निजी तेल कंपनियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। Shell India और Nayara Energy जैसी प्राइवेट कंपनियों ने 1 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के दामों में जो बढ़ोतरी की है, उसने आम आदमी को करंट लगा दिया है।

डीजल में 25.01 रुपये की रिकॉर्ड बढ़त

प्राइवेट फ्यूल रिटेलर Shell India ने डीजल की कीमतों में 25.01 रुपये प्रति लीटर का चौंकाने वाला इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद बेंगलुरु जैसे शहरों में कीमतें आसमान छू रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे, तो डीजल ₹148 से ₹165 तक भी जा सकता है।

  • रेगुलर डीजल: ₹123.52 प्रति लीटर
  • प्रीमियम डीजल: ₹133.52 प्रति लीटर

पेट्रोल भी हुआ बेकाबू: 119 रुपये के पार
Shell India ने पेट्रोल की कीमतों में भी 7.41 रुपये प्रति लीटर की भारी वृद्धि की गई है। बेंगलुरु में रेगुलर पेट्रोल अब 119.85 रुपये प्रत‍ि लीटर और प्रीमियम पेट्रोल 129.85 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

विज्ञापन

क्यों लगी कीमतों में आग?
ईरान-इजरायल युद्ध:
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 60% की तेजी आई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव: भारत अपनी जरूरत का 88% तेल आयात करता है और सप्लाई का मुख्य रास्ता (होर्मुज) युद्ध की वजह से अनिश्चितता के घेरे में है।

विज्ञापन

प्राइवेट कंपनियों की मजबूरी: सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल रेट स्थिर रखे हैं क्योंकि उन्हें घाटे की भरपाई के लिए सरकारी मदद मिलती है, लेकिन प्राइवेट कंपनियों (Shell, Nayara) को ऐसा कोई सपोर्ट नहीं मिलता, इसलिए उन्होंने पूरा बोझ ग्राहकों पर डाल दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola