GST On Petrol And Diesel : पेट्रोल और डीजल पर महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। आए दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी होती रहती है। कच्चे तेल की कीमत कम होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमत पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता। ऐसे में काफी लोगों की मांग रही है कि इन्हें भी वस्तु एवं सेवा कर (GST) दायरे में लाया जाए। एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रालयों के बंटवारे के बाद सरकार इस प्रक्रिया में कुछ कदम आगे बढ़ा सकती है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक सरकार का प्रयास होगा कि पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाया जाए।
तो क्या सस्ता हो जाएगा पेट्रोल और डीजल
अब सवाल है कि अगर सरकार पेट्रोल और डीजल पर GST लगा देती है तो क्या इसकी कीमत कम हो जाएगी? तो इसका जवाब है हां। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सरकार ने पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने की बात कही है। इससे पहले भी सरकार की तरफ से ऐसी बातें सामने आती रही हैं।
पेट्रोल डीजल पर लग सकता है GST
अभी इतना लिया जाता है टैक्स
अभी पेट्रोल और डीजल पर केंद्र और सरकार की तरफ से करीब 50 फीसदी टैक्स लिया जाता है। यह टैक्स केंद्र सरकार (एक्साइज ड्यूटी) और VAT (राज्य सरकारों द्वारा) के रूप में लिया जाता है। इसके अलावा इसमें डीलर की कमीशन भी शामिल होती है। लगने वाले कुल टैक्स में आधे से ज्यादा हिस्सा केंद्र सरकार का होता है। इन टैक्स के कारण ही जनता को तेल की भारी कीमत चुकानी पड़ती है। वहीं अगर इन सभी टैक्स को हटाकर सिर्फ GST लगाया जाए तो तेल की कीमत काफी कम हो जाएगी। अभी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। इसका ब्रेकअप इस प्रकार है:
कंपनी की तरफ से कीमत : 55.66 रुपये
एक्साइज ड्यूटी : 19.20 रुपये
डीलर की कमीशन : 3.77 रुपये
VAT (दिल्ली में) : 15.39 रुपये
कुल कीमत : 94.72 रुपये प्रति लीटर
GST लगने पर यह होगी स्थिति
कंपनी की तरफ से कीमत : 55.66 रुपये
डीलर की कमीशन : 3.77 रुपये
GST (28% अधिकतम मानने पर) : 16.64 रुपये
कुल कीमत : 76.07 रुपये
ऐसे में GST लगने के बाद आपको पेट्रोल पर प्रति लीटर 18.65 रुपये का फायदा होगा।
VAT से कमाई करती हैं राज्य सरकार
अभी पेट्रोल और डीजल पर VAT लाया जाता है। यह कितना लिया जाएगा, इस बारे में राज्य सरकारें तय करती हैं। पेट्रोल और डीजल पर VAT लगाकर इससे राज्य सरकारें कमाई करती हैं। यही कारण है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है।
यह भी पढ़ें : क्या ATM से कैश निकालना पड़ेगा और महंगा? जानें- कितनी चुकानी पड़ सकती है कीमत
संबंधित खबरें
वेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines